दुनिया के सबसे अजीबोगरीब कानून: कहीं मौत पर बैन, तो कहीं पुनर्जन्म के लिए लेनी पड़ती है सरकारी परमिशन
आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के कुछ सबसे अजीबोगरीब कानूनों के बारे में बताएंगे, जो तर्क से परे लगते हैं। ये नियम ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर आप अपनी सि ...और पढ़ें

दुनिया के सबसे अजीब कानून: पुनर्जन्म से लेकर गंदी कार चलाने तक पर पाबंदी (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
चीन में पुनर्जन्म के लिए सरकारी अनुमति अनिवार्य है
थाईलैंड में बिना अंडरवियर के बाहर निकलना गैरकानूनी
फ्रांस में मरने से पहले कब्र बुक करना जरूरी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी देश की सामाजिक व्यवस्था को सही तरीके से चलाने के लिए नियमों और कानून का होना बेहद जरूरी है। आम तौर पर कानून नागरिकों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन दुनिया के नक्शे पर कुछ ऐसे देश भी मौजूद हैं, जहां कुछ ऐसे नियम हैं, जो तर्क से परे नजर आते हैं।
इन नियमों को जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे कि क्या वाकई में लोग इनका पालन करते हैं? आइए नजर डालते हैं दुनिया के कुछ सबसे अजीबोगरीब कानूनों पर:
चीन- पुनर्जन्म लेने के लिए परमिशन

(Picture Credit- AI Generated)
चीन में सरकारी नियम इतने ज्यादा कड़े हैं कि उन्हें जीवन के बाद भी लागू किया जाता है। दरअसल, यहां 2007 में बनाए गए एक नियम के मुताबिक, तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं को पुनर्जन्म लेने से पहले सरकार से आधिकारिक अनुमति लेनी अनिवार्य है।
थाईलैंड- ताश और कपड़ों के नियम

(Picture Credit- AI Generated)
थाईलैंड में जुए को लेकर काफी सख्त नियम है। साल 1943 के एक कानून के तहत, यहां किसी भी व्यक्ति को 120 से ज्यादा ताश के पत्ते अपने पास रखने की परमिशन नहीं है। साथ ही यहां एक और दिलचस्प नियम है, जिसके मुताबिक यहां कोई भी बिना अंडरवियर के घर के बाहर नहीं निकल सकता है।
फ्रांस- प्यार और मौत पर पाबंदी
-1769255895927.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
एक तरफ जहां विदेशों में पब्लिश स्पेस में किस करना आम बात मानी जाती है, वहीं फ्रांस में ऐसा करना मना है। जी हां, यहां साल 1910 में ट्रेनों की देरी को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों पर 'किस' (Kiss) करने पर बैन लगा दिया गया था, जो आज भी चर्चा का विषय है।
खबरें और भी
इससे भी ज्यादा अजीब यहां एक और नियम है, जो कुछ शहरों में फॉलो किया जाता है। यहां कब्रिस्तानों में जगह की कमी होने के कारण, मरने से पहले ही दफन होने की जगह बुक करनी पड़ती है। अगर आपके पास पहले से दफन होने की जगह (Burial Plot) नहीं है, तो आपका मरना गैरकानूनी माना जाएगा।
अमेरिका- संडे और गेम

(Picture Credit- AI Generated)
अमेरिका के अलबामा में एक पुराना 'ब्लू लॉ' है। इसके अनुसार, यहां रविवार के दिन डोमिनोज खेलना बैन है। यह नियम इसलिए बनाया गया था, ताकि लोग खेल में समय बिताने के बजाय रविवार को चर्च जा सकें।
स्पेन- रेत के महलों पर रोक

(Picture Credit- AI Generated)
समुद्र किनारे आप जब भी घूमने जाते होंगे, तो आपने वहां रेत के महल जरूर बनाए होंगे। कई लोग ऐसा करना पसंद करते हैं और यह काफी आम भी है, लेकिन स्पेन में ऐसा करने से पहले दो बार जरूर सोच लें। यहां पर नेचर की सुंदरता बनाए रखने के लिए ऐसा करना बैन है और यहां रेत का महल बनाने पर जुर्माना भी लग सकता है।
ब्रिटेन- मछली का रहस्य

(Picture Credit- AI Generated)
यूनाइटेड किंगडम में "संदेहजनक परिस्थितियों में सैल्मन मछली को पकड़ना या संभालना" गैरकानूनी है। यह अवैध शिकार को रोकने के लिए बनाया गया एक विशिष्ट और विचित्र कानून है।
संयुक्त अरब अमीरात- साफ-सफाई का नियम

(Picture Credit- AI Generated)
आपने अक्सर सड़क पर धूल लगी गंदी कारें चलती देखी होगी और कई जगह यह आम भी है, लेकिन यूएई में अपनी कार को गंदा रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। यहां गंदी कार चलाना शहर की छवि खराब करने वाला माना जाता है, जिसके लिए चालान कट सकता है।
ऑस्ट्रेलिया- शोर पर लगाम

(Picture Credit- AI Generated)
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में अगर आप अपने वाद्ययंत्रों से बेवजह शोर करते हैं या लोगों को परेशान करते हैं, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- दुल्हन को थूककर आशीर्वाद देने से किडनैप करने तक, शादी की ये अजीब रस्में गारंटी आपको नहीं पता होंगी
यह भी पढ़ें- आपको दुनिया के इन 10 अजीबोगरीब कानूनों को जरूर जानना चाहिए