Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुल्हन को थूककर आशीर्वाद देने से किडनैप करने तक, शादी की ये अजीब रस्में गारंटी आपको नहीं पता होंगी

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 06:44 PM (IST)

    शादी का महत्व हर किसी के लिए होता है। भारत में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है तो वहीं विदेशों में भी इसे काफी अहमियत दी जाती है। शादी के दौरा ...और पढ़ें

    कभी नहीं सुनी होगी शादी से जुड़ी ये अजीबोगरीब रस्में (Picture Credit- Freepik)
    कभी नहीं सुनी होगी शादी से जुड़ी ये अजीबोगरीब रस्में (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शादी के दौरान कई रस्मों को निभाया जाता है।
    2. दुनियाभर में शादी से जुड़ी अलग-अलग रस्में चलन में हैं।
    3. हालांकि, बेहद कम लोग ही इन रस्मों के बारे में जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी हर किसी के लिए एक खास पल होता है। इस दिन के लिए लोग कई तैयारियां करते हैं और इसे अपनी जिंदगी का एक यादगार पल बनाने की कोशिश करते हैं। शादी जीवनभर निभाया जाने वाला रिश्ता है, जिसे कई बार उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है। शादी एक ऐसा बंधन है, जिसे दुनियाभर में निभाया जाता है। हालांकि, अलग-अलग जगह इसे लेकर अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं होती हैं। खुद भारत में भी शादी से जुड़ी कई रीति-रिवाज (Strange Wedding Traditions) मौजूद हैं, जिनके बारे में आपने कभी न कभी सुना ही होगा।

    इसी तरह दूसरे देशों में भी भारत की ही तरह शादी से जुड़ी कई सारी परंपराएं और रस्में मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। इनमें से कुछ परंपराएं तो ऐसी हैं, जिन्हें सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनियाभर में मौजूद शादी से जुड़ी ऐसी ही 5 अजीबोगरीब रस्मों (unique Wedding) के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपने गारंटी कभी नहीं सुना होगा।

    यह भी पढ़ें-  सुहागरात पर रखें इन 5 बातों का ध्यान, जीवनभर याद रहेगी शादी की पहली रात

    बेटी को थूककर आशीर्वाद देते हैं पिता

    केन्या में मासाई विवाह में एक बेहद अजीबोगरीब परंपरा चलन में है। यहां दुल्हन के पति के साथ गांव छोड़ने से पहले यानी शादी के बाद विदाई से पहले दुल्हन के पिता अपनी बेटी को थूककर आशीर्वाद देते हैं। यहां पर पिता बेटी को उसके सिर और सीने पर थूककर आशीर्वाद देते हैं। यह सुनने में बेहद अजीब लग सकता है, लेकिन यह केन्या में एक बहुत ही आम दृश्य है।

    तीन दिन तक नहीं करते बाथरूम का इस्तेमाल

    शादी से जुड़ी रस्में तो आपने सुनी ही होंगी, लेकिन क्या आपने कभी हनीमून से जुड़ी रस्मों के बारे में सुना है। जी हां, बात जब हनीमून की आती है, तो इंडोनेशिया के लोग पागलपन के मामले में एक कदम आगे हैं। दरअसल, यहां ऐसा रिवाज है कि शादी के बाद तीन दिन और रात के लिए कपल को घर में ही रहना पड़ता है। यहां तक कि इस दौरान कपल को वॉशरूम तक यूज करने नहीं दिया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और कपल स्वस्थ बच्चों के पेरेंट्स बनते हैं।

    खबरें और भी

    शादी की पहली रात साथ रहती है मां

    शादी के बाद पहली रात कपल के लिए बेहद खास मानी जाती है। यह न सिर्फ उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत होती है, बल्कि एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताने का मौका भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफ्रीका के कुछ गांवों में, शादी की पहली रात न्यूली वेड्स कपल्स के साथ उनके कमरे में एक वृद्ध महिला के जाने की प्रथा है। यह महिला दुल्हन को बताती है कि सब कैसे करना है। आमतौर पर यह गांव की कोई बुजुर्ग होती है, लेकिन कभी-कभी, यह दुल्हन की मां भी हो सकती है।

    दुल्हन को करते हैं किडनैप

    यह परंपरा किर्गिस्तान और कजाकिस्तान में काफी प्रचलन में है। इस परंपरा के अनुसार, अगर कोई पुरुष उस महिला का बलपूर्वक या सहमति से अपहरण कर लेता है, जिससे वह शादी करना चाहता है और उसे कम से कम 2-3 दिनों तक अपने पास रखता है, तो उसे उसकी पत्नी घोषित कर दिया जाएगा, बशर्ते वह शादी के लिए दिया गया दुपट्टा स्वीकार कर लें।

    शादी से एक महीने पहले ही रोने लगती है दुल्हन

    चीन के तुजियान जातीय अल्पसंख्यक में यह अजीब परंपरा है। यहां होने वाली दुल्हन को अपनी शादी से एक महीने पहले हर दिन एक घंटे के लिए रोना होता है। इसके लिए दुल्हन के परिवार की कई महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि इसे खुशी की अभिव्यक्ति माना जाता है।

    यह भी पढ़ें-  शादी के बाद आशीर्वाद नहीं यहां दूल्हों को मिलती है जूतों की मार, कभी नहीं सुना होगा ऐसा अजीब रिवाज