Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपको दुनिया के इन 10 अजीबोगरीब कानूनों को जरूर जानना चाहिए

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2016 10:22 AM (IST)

    आज हम विभिन्न देशों के अजीबोगरीब कानून के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दुनिया में बहुत सारे देश हैं और हर देश के अपने मान्यताएं, परंपराएं और कायदे- कानून हैं।आज हम विभिन्न देशों के अजीबोगरीब कानून के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी।

    यहां मरना मना है


    जिंदगी और मौत पर यूं तो किसी का कोई जोर नहीं लेकिन ब्रिटेन के एक कानून की बात मानें तो वहां कुछ वक्त पहले तक किसी को पार्लियामेंट में मरने की इजाजत नहीं थी। इसपर बैन था।

    च्यूइंग का नाम मत लेना


    सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना कानून के खिलाफ है। वहां इसके लिए बड़ा फाइन है।

    तलाक जैसा कोई कानून नहीं है यहां


    आपको बड़ी हैरानी होगी फिलीपीन्स और वैटिकन में तलाक नहीं लिया जा सकता? ऐसा वहां कोई कानून ही नहीं है।

    अंडरवियर सुखाने पर हो सकती है जेल
    अमेरिका के मिनीसोटा में एक ही डोरी पर महिलाओं और पुरुषों के अंडरवियर सुखाने पर जेल की सजा का प्रावधान है। है न काफी अजीब लेकिन क्या करें, कानून है जो आपको मानना ही पड़ेगा।

    इंटरनेट बैन


    पूरे वर्ल्ड में इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोगों के लिए इन्टरनेट के बिना आज ज़िन्दगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन बर्मा में एक ऐसा कानून है, जिसके अंतर्गत इंटरनेट चलाना कानून के खिलाफ़ है. वहां पर अगर कोई नेट चलाता पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ती है।

    बल्ब बदलवाने का भी होता है कानून


    दोस्तों आप अपने घर में बल्ब खुद ही बदलते होंगे या किसी इलेक्ट्रिशियन को बुलाते हैं।आबादी के लिहाज से देश के दूसरे बड़े राज्य विक्टोरिया में पेशेवर इलेक्ट्रिशियन से ही बल्ब बदलवाने का कानून है। ऐसा न करने वालों को 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है।

    स्काई ड्राइव के लिए शादीशुदा होना जरूरी


    फ्लोरिडा में वो ही महिलाएं स्काई ड्राइव कर सकती हैं जो शादी शुदा हैं

    कमर ना हो 32 इंच से ज्यादा


    जापान ने भले ही हमें सूमो रेसलिंग जैसी चीज दी है लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि वहां मोटा होना गैरकानूनी है। कानून के मुताबिक 40 साल से ज्यादा मर्दों और औरतों की कमर को 32 इंच से ज्यादा होने की इजाजत नहीं दी गई है।

    खबरें और भी

    पेट ना भरे तो बिल मत देना


    डेनमार्क में किसी भी जगह आप खाने चलें जाएं, जब तक आपका पेट ना भर जाएं, आपको पे करने की जरूरत नहीं।

    औरतें यहां कार नहीं चलाती


    आपको बता दें कि पूरी दुनिया में बस एक साउदी अरब ही एक ऐसा देश है, जहां औरतों को कार चलाने की आजादी नहीं हैं। ऐसा करना वहां गैर-कानूनी है।

    पढ़ें- क्या संकेत लाती है शादी के दिन होने वाली बारिश, जानें कुछ अनजाने तथ्य

    तमाम कोशिशों के बाद भी घर में नहीं रुकता पैसा तो करें इतना सा काम