Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन-सा फल है चीनी से भरपूर, यहां जानें कितना मीठा है आपका फेवरेट फ्रूट

    Updated: Wed, 14 May 2025 09:16 AM (IST)

    फलों की मिठास भला किसे पसंद नहीं आती। आम की भीनी खुशबू और उसकी मिठास अलग ही होती है जबकि संतरा मिठास के साथ थोड़ी खटास लिए भी होता है। क्या आपको पता ह ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं किस फल में है कितनी शुगर (Picture Credit- Freepik)
    क्या आप जानते हैं किस फल में है कितनी शुगर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फल हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।
    2. इसलिए लोग अलग-अलग फलों को डाइट में शामिल करते हैं।
    3. इन फलों में अलग-अलग मात्रा में शुगर कंटेंट मौजूद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। केला, चीकू, आम जैसे फलों को नेचुरल मिठास पाई जाती है, जो इन फलों का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देती है। सबसे अच्छी बात ये है कि शुगर लेने का यह सबसे हेल्दी तरीका है। वैसे, हर किसी को फलों की अलग-अलग मिठास पसंद आती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इनमें से कौन-सा ऐसा फल है, जिसमें शुगर कंटेंट सबसे ज्यादा होता है। आइए आपको बताते हैं किस फल में होती है कितनी शुगर-

    सेब

    एक मीडियम साइज सेब में 18.9 ग्राम शुगर होती है। इसमें फ्रूकटोज, सुक्रोज और ग्लूकोज जैसे सिंपल शुगर होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। यह फाइबर का भी काफी अच्छी स्रोत माना जाता है।

    यह भी पढ़ें-  घर पर ही 6 तरीकों से तैयार कर सकते हैं कॉफी, बिना पैसे खर्च किए मिलेगा कैफे जैसा स्वाद

    केला

    एक केले में 15.4 ग्राम शुगर होती है। ये मीठे फल की श्रेणी में आता है, क्योंकि इसके छिलके के नीचे भी काफी मात्रा में शुगर होती है। जब केला हरे से पीले रंग का होकर पक जाता है, तो भी शुगर की मात्रा बढ़ती है। वैसे केला गुड बैक्टीरिया फ्रेंडली माना जाता है और इससे पेट की सेहत को बेहतर करने में मदद मिलती है। अगर आप शुगर कंटेंट पर ध्यान दे रहे हैं, तो केले के पोर्शन पर नजर रखें।

    चेरीज

    एक कप चेरीज में 19.7 ग्राम के करीब शुगर होती है। आपकी सेहत के लिए चेरीज अच्छी मानी जाती है, लेकिन इसकी मात्रा पर ध्यान रखने की जरूरत है।

    अंगूर

    एक कप अंगूर में 14.9 ग्राम के करीब शुगर होती है। ये खाने में आसान होता है। न तो बीज निकालने की दिक्कत न ही छिलका हटाने की। अंगूर में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन कंट्रोल तरीके से शुगर ले रहे हों, तो इसके पोर्शन को जरूर ध्यान में रखें।

    खबरें और भी

    आम

    फलों का राजा कहे जाने वाले सिर्फ एक आम में ही 46 ग्राम के करीब शुगर होती है। आमतौर पर ट्रॉपिकल फलों में सबसे ज्यादा शुगर होती है और आम उसका एक उदाहरण है। आम खाने के दौरान भी उसके पोर्शन पर ध्यान रखने की जरूरत है। इसका शुगर कंटेंट नियंत्रित रखने के लिए इसे प्रोटीन जैसे लो फैट दही के साथ भी ले सकते हैं, इससे आपके ब्लड में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें-  स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है नारियल, इन तरीकों से बनाएं डेली ब्रेकफास्ट का हिस्सा