विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर की पूरी गर्मी खींच लेता है Gond Katira, इस रेसिपी से तैयार करें इसकी टेस्टी और हेल्दी शिकंजी

Published: Tue, 22 Apr 2025 05:21 PM (IST)

गर्मी में कई लोग हेल्दी और शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा (Gond Katira benefits) डाइट में शामिल ...और पढ़ें

गर्मियों में ट्राई करें गोंद कतीरा की शिकंजी (Picture Credit- Freepik)
गर्मियों में ट्राई करें गोंद कतीरा की शिकंजी (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. गोंद कतीरा गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है।
  2. इसे डाइट में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है।
  3. आप इससे टेस्टी और हेल्दी शिकंजी भी बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में अक्सर धूप और लू सेहत को खराब कर देते हैं। इस मौसम में तेजी से बढ़ता पारा कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में लोग अक्सर खुद को हेल्दी और शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो गर्मी में फायदा पहुंचाएं और आपको सेहतमंद भी बनाए रखें।

गोंद कतीरा इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे गर्मियों की अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत से जुड़े कई सारे फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं यह भरी गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में भी काफी मदद करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसी मैजिकल गोंद कतीरे से तैयार टेस्टी और हेल्दी शिकंजी का एक आसान रेसिपी के बारे में-

यह भी पढ़ें-  स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है जिमीकंद की चटनी, बनाने के लिए फॉलो करें यह सिंपल रेसिपी

सामग्री

  • 2 चम्मच गोंद कतीरा
  • 2 कप ठंडा पानी (भिगोने के लिए)
  • 1-2 नींबू का रस
  • 2-3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार देसी खांड (अनरिफाइंड शुगर)
  • ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ¼ चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच भिगोए हुए चिया बीज
  • बर्फ के टुकड़े
  • गार्निश करने के लिए ताजा पुदीने के पत्ते
  • गार्निश करने के लिए नींबू के टुकड़े

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे में गोंद कतीरा को लगभग 1 कप गर्म पानी में कम से कम 4-5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें।
  • अब एक जग या एक बड़े गिलास में, ताजा नींबू का रस निचोड़ें।
  • फिर इसमें देसी खांड डालें और नींबू के रस में पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालें।
  • अब जग में ठंडा पानी डालें और सब कुछ एक साथ मिलाएं। इसे थोड़ा-सा टेस्ट करें और अपनी पसंद के अनुसार मिठास, खट्टापन और नमक चेक करें।
  • फिर भिगोए हुए गोंद कतीरा को धीरे-धीरे शिकंजी के मिश्रण में डालें। अगर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भिगोए हुए चिया सीड्स भी डालें।
  • इसके बाद इन्हें समान रूप से मिक्स करने के लिए धीरे-धीरे चलाते रहें।
  • अब इस गोंद कतीरा शिकंजी को कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक फ्रिज में रखें ताकि यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए।
  • अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर ठंडी गोंद कतीरा शिकंजी को बर्फ के ऊपर डालें।
  • आप चाहें तो ताजे पुदीने के पत्तों और नींबू के एक टुकड़े से इसे गार्निश भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है खस का शरबत, इस तरीके से करें इस खास ड्रिंक को तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।