Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिलचिलाती गर्मी से हैं बेहाल? ट्राई करें अंगूर का रिफ्रेशिंग शरबत, शरीर को मिलेगी गजब की ठंडक

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:02 PM (IST)

    गर्मी के इस मौसम में अंगूरों से बना यह ठंडा-ठंडा शरबत पीते ही आपकी सारी थकान मिनटों में गायब हो जाएगी। ...और पढ़ें

    इस आसान रेसिपी से बनाएं अंगूर का ठंडा-ठंडा शरबत (Image Source: AI-Generated)

    इस आसान रेसिपी से बनाएं अंगूर का ठंडा-ठंडा शरबत (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और पसीने से हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में, हमारा शरीर बार-बार कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने की चाह करता है। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाले जूस सेहत के लिए ज्यादा अच्छे नहीं होते और रोज-रोज नींबू पानी पीकर भी हम बोर हो जाते हैं।

    ऐसे में, क्यों न इस बार कुछ नया और टेस्टी ट्राई किया जाए? जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खट्टे-मीठे 'अंगूर का शरबत', जो न सिर्फ आपको तरोताजा करेगा बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा।

    अंगूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को 'हाइड्रेट' रखने में मदद करता है। इसके अलावा, अंगूर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो चिलचिलाती धूप में भी आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। 

    Grape Refreshing Drink

    (Image Source: Magnific) 

    अंगूर का शरबत बनाने के लिए जरूरी चीजें

    • ताजे अंगूर: 1 बड़ा कप (हरे या काले, जो आपको पसंद हों)
    • चीनी या शहद: 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
    • काला नमक: आधा छोटा चम्मच
    • भुना हुआ जीरा पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच
    • नींबू का रस: 1 चम्मच
    • पुदीने की पत्तियां: 7 से 8 (ताजगी के लिए)
    • ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

    अंगूर का शरबत बनाने का आसान तरीका

    • सबसे पहले अंगूरों को पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उनकी सारी गंदगी निकल जाए।
    • अब एक मिक्सी के जार में अंगूर, चीनी या शहद, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीने की पत्तियां और आधा कप ठंडा पानी डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें।
    • अब एक छलनी की मदद से इस रस को किसी बर्तन में छान लें, ताकि अंगूर के छिलके अलग हो जाएं।
    • छाने हुए रस में नींबू का रस और जरूरत के हिसाब से और ठंडा पानी मिला लें।
    • बस फिर, एक सुंदर-सा गिलास लें, उसमें 3-4 बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से यह रिफ्रेशिंग शरबत भर दें। सजावट के लिए आप गिलास के किनारे पर नींबू का एक छोटा टुकड़ा और ऊपर से पुदीने की एक-दो पत्तियां रख सकते हैं।
    • यकीन मानिए, जब आप गर्मी से थके-हारे घर लौटेंगे या आपके घर अचानक कोई मेहमान आ जाएगा, तो यह ठंडा-ठंडा अंगूर का शरबत सबका दिल खुश कर देगा।

    यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी में शरीर को बर्फ-सी ठंडक पहुंचाएगा 'गुलाब का शरबत', यहां है स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्यास बुझाने के साथ शरीर की गर्मी भी शांत करेगा खस का शरबत, यहां पढ़ें बनाने का सबसे आसान तरीका