यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरे अंगूर खाएं या काले? सेहत के लिहाज से कौन-से हैं ज्यादा फायदेमंद, एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन
अंगूर एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों का भी भंडार है। बाजार में आपको काले और हरे दोनों तरह के अंगूर आसानी से मिल जाएंगे ले ...और पढ़ें

HighLights
- हरे और काले अंगूर मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।
- दोनों ही अंगूरों के अपने-अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
- लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन-से हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Grapes vs Black Grapes: आपने बाजार में काले और हरे अंगूरों को एक साथ जरूर देखा होगा। दोनों ही रंगों के अंगूर खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में काफी अंतर होता है?
काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें एंथोसायनिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, वजन कम करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सेहत के लिहाज से आपको अपनी डाइट में किस तरह के अंगूर (Which Grapes Are Healthier) शामिल करने चाहिए।

हरे और काले अंगूरों में क्या अंतर है?
काले और हरे अंगूर दोनों ही अंगूर की किस्में हैं और इनमें कई समानताएं हैं। दोनों ही विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर भी होते हैं जो इनके पोषक तत्वों के प्रोफाइल और हेल्थ बेनिफिट्स पर असर डालते हैं।
खबरें और भी
- रंग: सबसे स्पष्ट अंतर इनका रंग है। काले अंगूरों में एंथोसायनिन नामक एक पिगमेंट होता है जो इन्हें गहरा रंग देता है। यह पिगमेंट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। वहीं, हरे अंगूरों में यह पिगमेंट कम मात्रा में होता है।
- स्वाद: काले अंगूर आमतौर पर मीठे होते हैं जबकि हरे अंगूर थोड़े खट्टे हो सकते हैं।
- पोषक तत्व: दोनों ही अंगूरों में विटामिन K, विटामिन C, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, काले अंगूरों में एंथोसायनिन की ज्यादा मात्रा के कारण इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है।
यह भी पढ़ें- Liver को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स, दूर रहेंगी लिवर से जुड़ी परेशानियां
काले अंगूर खाने के फायदे
काले अंगूर में एंथोसायनिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो उन्हें गहरा रंग देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे कैंसर, दिल की बीमारियों और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक एक एंजाइम भी पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खून के थक्के बनने से रोकने में मदद करता है।
काले अंगूर में विटामिन K, विटामिन C, फाइबर और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हरे अंगूर खाने के फायदे
हरे अंगूर में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और पोटेशियम। ये पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं, जैसे कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना, हड्डियों को हेल्दी रखना, पाचन को बेहतर बनाना और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना।
हरे अंगूर में कैरोटीनॉयड्स भी पाए जाते हैं, जो आई साइट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये कैरोटीनॉयड्स मोतियाबिंद और उम्र से जुड़े आंखों के रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
कौन से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद हैं?
यह कहना कि काले अंगूर हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद हैं, पूरी तरह से सही नहीं होगा। दोनों ही अंगूरों के अपने-अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं। काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और कैंसर से बचाव के लिए अच्छे होते हैं, जबकि हरे अंगूर वेट लॉस और स्किन को हेल्दी रखने के लिहाज से बढ़िया माने जाते हैं।