यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits of Indian Spices: सिर्फ स्वाद ही नहीं, इन 5 भारतीय मसालों में छिपा है सेहत का भी खजाना!
भारत के मसाले दुनियाभर में मशहूर हैं। स्वाद के अलावा ये सेहत की नजर से भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप एसिडिटी कब्ज और अपच से राहत पा ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय व्यंजन अपने मसालों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।
- खाने में जायका और रंगत लाने में इन मसालों का खास योगदान होता है।
- किचन में आसानी से मिलने वाले ये मसाले सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Indian Spices: भारत अपने मसालों के लिए जाना जाने वाला देश है। यहां के मसालों की दुनियाभर में काफी डिमांड रहती है। इनके बिना आपकी थाली का स्वाद फीका ही रहता है। बता दें, सिर्फ स्वाद ही नहीं, ये मसाले सेहत के लिहाज से भी काफी अहमियत रखते हैं। किचन में आसानी से मिलने वाले ये मसाले भले ही आपको साधारण लगते हों, लेकिन ये आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे।
हींग
एसिडिटी और खट्टी डकारों से अगर आप भी परेशान हैं, तो इसके लिए हींग का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए ये हींग मददगार साबित होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इलाज के लिए काफी कारगर होते हैं।
यह भी पढ़ें- घर पर नहीं जमा पाते मार्केट जैसा गाढ़ा दही? तो फॉलो करें, हलवाई वाले ये स्पेशल टिप्स
दालचीनी
आपको भी अक्सर गैस या अपच की शिकायत रहती है, तो दालचीनी को चाय या खाने में डालकर सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। इससे नेचुरली आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।
अजवाइन
अजवाइन का सेवन भी पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। गैस और एसिडिटी ठीक करने के लिए ये काफी कारगर मानी जाती है। इसमें मौजूद थाइमोल तेल, गैस्ट्रिक रस छोड़ता है जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है। हर किचन में ये आसानी से मिल जाती है।
खबरें और भी
जीरा
जीरे के बिना किसी भी छोंक का स्वाद फीका ही रहता है। भारतीय खान-पान में इसे ज्यादातर डिशेज में शामिल किया जाता है। आप इसे गैस पर सूखा भूनकर भी गर्म पानी से खा सकते हैं। वहीं, सुबह-सवेरे खाली पेट इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है।
अदरक
पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अदरक का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी तकलीफों से राहत दिलाने में भी ये काफी उपयोगी होता है। सर्दी-खांसी में भी ये एक रामबाण की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें- गुणों का भंडार हैं पोषक तत्वों से भरपूर ये सीजनल सब्जियां, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा
Picture Courtesy: Freepik