बचे हुए इडली-डोसे के बैटर से 20 मिनट में तैयार करें यह लाजवाब साउथ इंडियन डिश 'पनियारम', नोट करें रेसिपी
भारत में खाने-पीने की इतनी वैरायटी है कि सारी डिश हर दिन भी टेस्ट की जाएं तो सालभर में भी खत्म नहीं होंगी। ...और पढ़ें

साउथ इंडियन डिश पनियारम (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में खाने-पीने की इतनी वैरायटी है कि सारी डिश हर दिन भी टेस्ट की जाएं तो सालभर में भी खत्म नहीं होंगी। इनमें भी ट्रेडिशनल खाने की तो बात ही निराली है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं। आज हम बात करेंगे साउथ इंडिया की ट्रेडिशनल डिश पनियारम की। क्या आपने कभी इसका नाम सुना है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं पनियारम क्या है और इसे बनाते कैसे हैं।
साउथ इंडियन डिश पनियारम
दक्षिण भारत की फेमस डिश पनियारम को 'अप्पे', 'पड्डू' या 'गुंता पोंगनलु' भी कहा जाता है। यह डिश बाहर से दिखने में जितनी कुरकुरी होती है, अंदर से उतनी ही स्पंजी भी, यकीन माने इसका स्वाद आपको निराश तो बिल्कुल नहीं करने वाला।
पनियारम की रेसिपी
पनियारम सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए सबसे बेस्ट हेल्दी ऑप्शन है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
3-4 बड़े चम्मच तेल
2 कप इडली का बैटर
1 छोटी बारीक कटी प्याज
1 छोटे कप घिसी हुई गाजर
2 बड़े चम्मच घिसी हुई पत्तागोभी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया
1-2 हरी मिर्च
1 बड़े चम्मच उड़द दाल
1/2 चम्मच राई
1 चुटकी हींग
7-8 करी पत्ता
स्वादानुसार नमक
विधि
पैन में तेल डालकर गर्म करें और राई डालकर भून लें।
इसके बाद उड़द दाल डालकर भूनें, जब तक डायल हल्की सुनहरी न हो जाए।
अगले स्टेप में हींग, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनना है।
अब गाजर और पत्तागोभी डालकर फ्राई करें। फिर इसे थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें।
सब्जियां पकने के बाद उसे इडली के बैटर में मिलाना है।
साथ में हरा धनिया डालकर मिक्स्चर को अच्छे से मिला लें।
इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।
अप्पे पैन को गैस पर रखें और उसके सांचे में 1-1 बूंद तेल डालें।
पैन के गर्म होने के बाद उसमें बैटर भरना है। ध्यान रहे कि सांचे ऊपर तक न भरे हों क्योंकि बनने पर वो फूलते हैं।
इन्हें 2-3 मिनट पकाने के बाद चेक करें, अगर हल्के, कुरकुरे दिखें तो गैस से उतार लें।
आपके हेल्दी और टेस्टी पनियारम तैयार हैं।
पनियारम में कुरकुरापन लाने के लिए इनमें सूजी भी मिलाई जा सकती है।
वहीं, प्रोटीन के लिए पनीर कद्दूकस करके डाला जा सकता है।
हरी या लाल चटनी के साथ स्नैक्स में सर्व करें।