विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिटनेस के शौकीनों के लिए परफेक्ट है नारियल का दही, इस आसान तरीके से घर पर ही करें तैयार

Published: Wed, 09 Jul 2025 08:00 PM (IST)

फिटनेस के शौकीन अक्सर ऐसी डिशेज खोजते हैं जो खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी हो। ऐसे में नारियल के दूध ...और पढ़ें

ऐसे तैयार करें नारियल दूध का दही (Picture Credit- Freepik)
ऐसे तैयार करें नारियल दूध का दही (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिटनेस के शौकीनों के लिए हेल्दी और लैक्टोज-फ्री ऑप्शन की तलाश हमेशा रहती है। ऐसे में नारियल दही एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि हेल्दी फैट्स, प्रोबायोटिक्स और फाइबर से भरपूर भी होता है।

ये डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इम्युनिटी को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, बिना किसी प्रिजर्वेटिव के। आइए इसे बनाने की आसान और हेल्दी विधि के बारे में-

यह भी पढ़ें-  स्वाद और सेहत से भरपूर नारियल वाली इन डिशेज को आज के दिन करें ट्राई

सामग्री

  • नारियल का दूध – 2 कप (घर का बना या पैक्ड)
  • प्रोबायोटिक कैप्सूल – 2 (या 1 टेबलस्पून वेगन योगर्ट स्टार्टर)
  • एगेर एगेर पाउडर – 1 टीस्पून (अगर गाढ़ा दही चाहिए)
  • शहद या मेपल सिरप – 1 टीस्पून (टेस्ट बैलेंस के लिए)

बनाने की विधि

  • नारियल दूध तैयार करें

अगर आप घर का बना नारियल दूध इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ताजे नारियल का गूदा निकालें और 1.5 कप गुनगुने पानी के साथ ब्लेंड करें। इसे मलमल के कपड़े या नट मिल्क बैग से छानकर नारियल दूध निकाल लें।

  • नारियल दूध को हल्का गर्म करें

एक पैन में नारियल दूध डालें और धीमी आंच पर 40°C (गुनगुना) होने तक गर्म करें। ध्यान दें कि इसे उबालना नहीं है, क्योंकि ज्यादा गर्मी से प्रोबायोटिक्स नष्ट हो सकते हैं।

  • प्रोबायोटिक्स मिलाएं

पैन को आंच से हटाकर दूध को हल्का ठंडा करें। अब प्रोबायोटिक कैप्सूल को खोलें और अंदर का पाउडर दूध में डालें। अच्छे से मिलाएं जिससे बैक्टीरिया पूरे मिक्सचर में समान रूप से फैल जाएं।

  • गाढ़ा करने के लिए एगेर एगेर मिलाएं (ऑप्शनल)

अगर आपको दही गाढ़ा चाहिए, तो पहले 1/4 कप गर्म पानी में एगेर एगेर पाउडर घोलें और फिर हल्के गर्म नारियल दूध में मिला दें।

  • फर्मेंटेशन की प्रक्रिया

तैयार मिक्सचर को एक कांच या सिरेमिक के जार में डालें और ढक दें। इसे गर्म स्थान पर 8-12 घंटे (गर्मियों में) या 24 घंटे (सर्दियों में) के लिए छोड़ दें। जब दही हल्का खट्टा हो जाए, तो इसका मतलब है कि यह तैयार हो गया है।

  • सेट होने के बाद ठंडा करें

एक बार जब दही सेट हो जाए, तो इसे फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए ठंडा करें। इससे इसका स्वाद और बनावट और बेहतर हो जाती है।

कैसे खाएं

  • ब्रेकफास्ट में– ग्रेनोला, कटे हुए फलों या बीजों के साथ ले सकते हैं।
  • स्मूदी— हेल्दी स्मूदी में मिक्स कर सकते हैं।
  • ड्रेसिंग/डिप– सलाद ड्रेसिंग और हेल्दी डिप बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर का बना नारियल दही टेस्टी, हेल्दी और आसानी से बनने वाला सुपरफूड है, जो फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसे आज ही ट्राई करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं!

यह भी पढ़ें- Healthy Recipe: बिना घी व चीनी के बनने वाला नारियल लड्डू, जो गर्मियों में पेट के साथ शरीर को भी रखेगा ठंडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।