यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2024: होली के त्योहार को देना चाहते हैं टेस्टी ट्विस्ट, तो इस बार ट्राई करें 3 तरह की ठंडाई
कुछ ही दिनों में Holi 2024 आने वाली है। यह हिंदू धर्म का सबसे अहम और बड़ा त्योहार है। देशभर में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहा ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल 25 मार्च का होली का त्योहार मनाया जाएगा।
- यह हिंदू धर्म के अहम और बड़े त्योहारों में से एक है।
- इस मौके पर आप अलग-अलग तरह की ठंडाई बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही होली (Holi 2024) की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। होली हिंदू धर्म के सबसे अहम और बड़े त्योहारों में से एक है। रंगों का यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर खुशियां मनाते हैं। त्योहारों का मौका हो और खाने-पीने का जिक्र न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। होली का त्योहार अपने रंगों के साथ ही खानपान के लिए भी काफी मशहूर है। इस दौरान कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका लुत्फ लोग अपने दोस्तों, परिवारों और करीबियों के साथ मिलकर उठाते हैं।
जिस तरह गुजिया के बिना होली का त्योहार फीका है, उसी तरह ठंडाई के बिना इसका रंग फीका लगता है। इस दौरान लोग ठंडाई का जमकर लुत्फ उठाते हैं। अगर आपने भी होली की तैयारियां शुरू कर दी है और इस बार मेहमानों के लिए कुछ खास बनाने का सोच रहे हैं, तो ये 3 तरह की ठंडाई आपके त्योहार में चार चांद लगा देंगी।
यह भी पढ़ें- अगर आपको भी नहीं पसंद दूध, तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स
अमरूद की ठंडाई
अमरूद कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। अगर आप भी अमरूद लवर हैं, तो इस होली अमरूद की ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। आए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-
सामग्री
- 1.5 कप दूध
- 4 चम्मच सूखा ठंडाई मिक्सचर
- 1 पैकेट अमरूद का जूस या एसेंस
- बर्फ
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें थोड़े से आइसक्यूब्स भी डालें।
- अगर आपने आइसक्यूब्स का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- स्वादिष्ट अमरूद की ठंडाई तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बादाम फ्लेवर ठंडाई
बादाम फ्लेवर ठंडाई सबसे आम और लोगों की पसंदीदा ठंडाई में से एक है। यह आसानी से बनाई जा सकती है। साथ ही बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। घर पर आप इस रेसिपी से इसे बना सकते हैं-
सामग्री
- 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
- 2 चम्मच खसखस
- 1 चम्मच सौंफ
- 5-6 काली मिर्च
- 3/4 चम्मच केसर
- 1 चम्मच तरबूज या सूरजमुखी के रोस्टेड बीज
- चुटकी भर जायफल
- 4 कप बादाम दूध
- शक्कर स्वाद के लिए
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी सूखी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- अब दूध को शक्कर और कुछ केसर के स्ट्रैंड्स के साथ उबालें।
- जब दूध अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें ठंडाई पाउडर मिलाएं।
- अब इस तैयार ठंडाई को 1-4 घंटे तक फ्रिज में रखें।
- अब इसमें ऊपर से गुलाब शरबत या एसेंस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
आइस टी ठंडाई
अगर आप नए ट्विस्ट के साथ ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो आइस टी ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, यह उतनी ही स्वादिष्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
खबरें और भी
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
- 1 टी-बैग
- 1/4 कप क्रश्ड बादाम
- 2 चम्मच खस-खस
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
- पिसी शक्कर
- केसर के कुछ स्ट्रैंड्स
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक टीबैग को गर्म पानी में हीट करें।
- अब इसमें 1/4 कप बादम, खस-खस-, सौंफ, इलायची डालें।
- इसके बाद ऊपर से काली मिर्च और शक्कर को डालें।
- फिर इसे ढेर सारी बर्फ के साथ फ्रिज में रखें और पीने से पहले छान लें।
- फ्लेवर और कलर के लिए आप इसमें केसर के कुछ स्ट्रैंड्स डालें।
- टेस्टी आइस टी ठंडाई सर्विंग के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- रोटी-पराठे का स्वाद दोगुना कर देगी 10 मिनट में बनने वाली 'मेथी-गाठिया की सब्जी'
Picture Courtesy: Freepik