Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Methi Leaves: सर्दियों में रहना है स्वस्थ, तो इन 3 तरीकों से मेथी के साग को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:13 PM (GMT+05:30)

    Methi Leaves सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। इन्हीं में शामिल है मेथी। जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। ये आपको कई बीमारियो ...और पढ़ें

    Methi Leaves: इन तरीकों से बनाएं मेथी को अपनी डाइट का हिस्सा
    Methi Leaves: इन तरीकों से बनाएं मेथी को अपनी डाइट का हिस्सा

    HighLights

    1. सर्दियों में लोग मेथी का पराठा खाना खूब पसंद करते हैं।
    2. यह शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Methi Leaves Recipe: सर्दियों में मेथी की हरी-हरी पत्तियां खूब मिलती हैं। जो एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। ये पत्ते खाने केा स्वाद बढ़ने के साथ आपको कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इन पत्तियों में पोटैशियम, आयरन, विटामिन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, मेथी की पत्तियों से बनने वाली डिशेज के बारे में।

    आलू मेथी की भुजिया

    सबसे पहले मेथी के पत्तों  को बारीक काट लें, फिर इसे पानी से धो लें। अब आलू के छिलके हटा कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर लहसुन की कलियों और हरी मिर्च को बारीक काट लें। एक पैन गर्म करें, इसमें तेल डालें। फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर भूनें। आलू डाल कर 4-5 मिनट तक पका लें। इसके बाद अब उसमें नमक और कटी हुई मेथी डाल कर इसे कलछी से चलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। आप इस सब्जी को पराठे या रोटी के साथ खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में रहना चाहते हैं हेल्दी और गर्म, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

    मेथी के पराठे

    मेथी को अच्छे से धो लें और इसे बारीक काट लें। इसमें अजवाइन, अदरक पेस्ट और स्वादानुसार नमक मिक्स करें। इसके बाद आटा गूंथ लें और मेथी के मिश्रण को आटे में मिलाएं। फिर आटे की लोइयां बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें। इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें, अब इस पर पराठे दोनों तरफ से सेंक लें।

    मेथी के कुरकुरे पकोड़े

    एक बाउल में मेथी के पत्तों को बारीक काट लें, इसमें बेसन डालें, अब इसमें हरी धनिया, कटा प्याज, बारीक कटी मिर्च डालें। इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। इस मिश्रण में पानी मिलाएं और पकौड़े का मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद कढ़ाई गर्म करें, इसमें तेल डालें और इसमें पकौड़े फ्राई कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवले से बनी ये स्वादिष्ट चीजें

    Pic Credit: Freepik