Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता! धोते ही उतरा चने का पीला रंग, आप भी नोट कर लें मिलावट पहचानने के 3 तरीके

    Updated: Fri, 29 May 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    एक वायरल वीडियो में चने से पीला रंग निकलते देख खाने में मिलावट को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह लेख आर्टिफिशियल रंगों के खतरों और मिलावटी दालों व चनों की प ...और पढ़ें

    चने में नकली रंग पहचानने के 3 आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)

    चने में नकली रंग पहचानने के 3 आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. वायरल वीडियो में चने से पीला रंग निकलता दिखा

    2. मुनाफे के लिए इस्तेमाल आर्टिफिशियल रंग सेहत को नुकसानदेह

    3. खाने में मिलावट पहचानने के 3 आसान तरीके जानें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर ऐसी चीजें खाते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाए। दाल और चने इन्हीं में से एक हैं, जिन्हें कई लोग बेझिझक अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हम अक्सर बाजार से पैकेजबंद चीजें इस उम्मीद से लाते हैं कि वे आपकी और आपके परिवार की सेहत के लिए एकदम सुरक्षित होंगे। 

    लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद शायद आप भी बाजार से पैकेट वाले पीले चने खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे। दरअसल, इस वायरस वीडियो में पैकेट वाले चने को धोते समय उसमें से गहरा पीला रंग निकलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही खाने की चीजों में होने वाली मिलावट को लेकर एक बार फिर चिंता का माहौल बन गया है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सेहत के लिए कैसे हानिकारक हो सकता है आर्टिफिशियल रंग और कैसे करें इसकी पहचान- 

    क्यों खतरनाक हैं आर्टिफिशियल रंग?

    इन दिनों मुनाफा कमाने के लिए कुछ दुकानदार दालों, चने, स्नैक्स और मसालों को ज्यादा चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए रंगों का इस्तेमाल करते हैं। खासकर चने और पीली दालों के मामले में, आर्टिफिशियल पीले रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, ताकि पुराना, बेजान या खराब क्वालिटी का स्टॉक भी ग्राहकों को बिल्कुल ताजा और नया लगे।

    बाजार में खाने लायक सुरक्षित फूड कलर मौजूद हैं, लेकिन मुनाफे के लालच में अक्सर सस्ते और खतरनाक केमिकल्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए धीमे जहर का काम कर सकते हैं।

    क्या सिर्फ पानी से धोने से टल जाता है खतरा?

    हम में से कई लोगों की ऐसी सोच होती है कि खाने के लिए कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले उसे धोना फायदेमंद होता है। हमें लगता है कि दो-तीन बार धोने से सारा केमिकल निकल जाएगा, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। पानी से धोने पर सिर्फ ऊपरी सतह पर लगा रंग हटता है। 

    खबरें और भी

    असल में कुछ खतरनाक केमिकल फूड्स के अंदर गहराई तक समा जाते हैं और धोने के बाद भी अंदर ही मौजूद रहते हैं। ऐसे में लंबे समय तक अनजाने में इन खतरनाक केमिकल्स को खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

    कैसे करें असली और मिलावटी की पहचान?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @unfiltered.haribros

    आप एक स्मार्ट ग्राहक बनकर कुछ आसान तरीकों से इस मिलावट को पकड़ सकते हैं:

    • अजीब-सी चमक: अगर दाल या चने का रंग जरूरत से ज्यादा चमकदार या बिल्कुल एक समान दिखे, तो आपको सतर्क हो जाएं। असली अनाजों का रंग थोड़ा असमान और फीका होता है।
    • हाथों पर रंग छूटना: अगर इन्हें सूखे हाथों से रगड़ने या छूने पर आपके हाथों में पीलापन आ जाए, तो यह मिलावट का पक्का संकेत है।
    • पानी का रंग बदलना: भिगोते या धोते समय अगर पानी का रंग बहुत ज्यादा पीला या गाढ़ा हो जाए, तो समझ लें कि इसमें केमिकल का इस्तेमाल हुआ है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी खा रहे हैं केमिकल से पका केला? FSSAI की गाइडलाइन्स से मिनटों में करें पहचान