Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत तो तब चमकेगी जब असली दूध पिएंगे आप, 5 तरीकों से घर बैठे करें इसकी शुद्धता की पहचान

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 06:24 PM (IST)

    क्या आपको भी अपने घर आ रहे दूध की शुद्धता (Is My Milk Pure Or Not) को लेकर कन्फ्यूजन रहता है? क्या आप जानना चाहते हैं कि आप जो दूध रोजाना पी रहे हैं व ...और पढ़ें

    Milk Purity Test At Home: आप जो दूध पी रहे हैं वो असली है या फिर नकली? ऐसे करें पहचान
    Milk Purity Test At Home: आप जो दूध पी रहे हैं वो असली है या फिर नकली? ऐसे करें पहचान

    HighLights

    1. दूध में भी मिलावट का गंदा खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।
    2. घर आ रहे दूध की शुद्धता पर अक्सर सवाल खड़े होते हैं।
    3. कुछ आसान तरीकों से आप असली या नकली में फर्क कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं कि दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर हम कहें कि यही दूध आपको धीरे-धीरे बीमार बना रहा है, तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, आजकल बाजार में सिर्फ मिलावटी घी या फिर तेल ही नहीं, बल्कि दूध (Adulteration In Milk) भी बिक रहा है? चाहे आप गाय-भैंस का दूध खरीदें या पैकेट वाला, दूध में मिलावट होने की संभावना (Is My Milk Pure Or Not) हमेशा रहती है। इसलिए, यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका दूध शुद्ध है या नहीं। आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 ट्रिक्स (Milk Purity Test At Home) बताते हैं जिनकी मदद से इसकी शुद्धता की पहचान आसानी से की जा सकती है।

    रंग पर दें ध्यान

    असली दूध की एक खास पहचान है- इसका सफेद रंग। उबालने या फ्रिज में रखने के बाद भी यह अपना सफेद रंग बरकरार रखता है, लेकिन अगर दूध में पानी या अन्य पदार्थ मिलाए गए हैं, तो इसका रंग कुछ ही समय में पीला पड़ जाता है। यह पीलापन दूध को गाढ़ा बनाने के लिए मिलाए गए यूरिया की वजह भी हो सकता है, जो कि सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है।

    उबालकर देखें

    दूध की शुद्धता को जांचने का एक पुराना और कारगर तरीका है इसे धीमी आंच पर गाढ़ा करना। असली दूध को जब धीमी आंच पर 2-3 घंटे तक उबाला जाता है, तो वह एक सख्त दही जैसी फॉर्म में बदल जाता है। इस गाढ़े दूध में अगर आप मोटे और सख्त दाने देखते हैं, तो यह संकेत है कि दूध में स्टार्च या अन्य पदार्थ मिलाए गए हैं। दूसरी ओर अगर गाढ़ा दूध चिकना और मुलायम है, तो यह शुद्ध दूध का संकेत है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ घी या तेल नहीं, गुड़ में भी हो सकती है मिलावट! 5 ट्रिक्स से घर पर ही करें इसकी शुद्धता की पहचान

    स्वाद से करें पता

    असली दूध का स्वाद और खुशबू नेचुरल होती है। जब आप असली दूध को सूंघते हैं तो आपको एक हल्की मीठी खुशबू आती है, लेकिन अगर दूध में मिलावट की गई है, तो इसकी खुशबू बदल जाती है। अगर दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया है, तो आपको उसमें साबुन जैसी एक स्ट्रांग और आर्टिफिशियल खुशबू आएगी। यह साफ संकेत है कि आपके घर आ रहा दूध शुद्ध नहीं है।

    खबरें और भी

    झाग से पहचानें

    एक साफ कांच की बोतल में एक चम्मच दूध लें और उसे अच्छी तरह हिलाएं। अगर दूध में बहुत सारा झाग बन जाए और वह झाग काफी देर तक बना रहे तो यह संकेत है कि दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया है। डिटर्जेंट की वजह से दूध में झाग ज्यादा और लंबे समय तक रहता है। अगर झाग कम बने और जल्दी गायब हो जाए तो दूध शुद्ध होने की संभावना अधिक होती है।

    बूंद से करें परख

    असली दूध और मिलावटी दूध में काफी अंतर होता है। असली दूध में गाढ़ापन होता है और यह धीरे-धीरे बहता है। लेकिन अगर दूध में पानी मिलाया गया है तो यह पतला हो जाता है और तेजी से बहता है। आप एक बूंद दूध को अपनी उंगली पर रखकर इस अंतर को आसानी से समझ सकते हैं। अगर दूध जल्दी फैल जाता है, तो इसका मतलब है कि दूध में पानी की मात्रा ज्यादा है और यह आपके लिए ज्यादा पौष्टिक नहीं है।

    यह भी पढ़ें- कहीं नकली तो नहीं है आपके घर रखा सरसों का तेल, 5 ट्रिक्स से मिनटों में करें पहचान