Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सब्जी अच्छी नहीं बनी? टेंशन छोड़िए और तैयार कीजिए करौंदे की चटपटी चटनी, मिनटों में साफ होगी थाली

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:28 PM (IST)

    करौंदा स्वाद में बेहद खट्टा और मजेदार होता है। इसकी चटनी इतनी लाजवाब बनती है कि लोग सब्जी को किनारे रखकर सिर्फ चटनी से ही दो-चार रोटियां ज्यादा खा लेत ...और पढ़ें

    करौंदे की चटनी बनाने के लिए नोट करे लें आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

    करौंदे की चटनी बनाने के लिए नोट करे लें आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि हम बहुत मन से खाना बनाते हैं, लेकिन सब्जी का स्वाद कुछ खास नहीं बन पाता। ऐसे में, पूरा मूड खराब हो जाता है और डाइनिंग टेबल पर समझ नहीं आता कि अब रोटी या चावल किसके साथ खाएं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो, तो बिल्कुल परेशान न हों।

    आपकी बेस्वाद थाली में जान डालने के लिए 'करौंदे की चटपटी चटनी' सबसे बेहतरीन और आसान उपाय है। जी हां, सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बच्चों का खेल है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद मुंह का जायका तुरंत बदल देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

    Spicy Karonda Recipe

    (Image Source: AI-Generated) 

    करौंदे की चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

    • ताजे करौंदे: 100 ग्राम
    • हरी मिर्च: 3 से 4 (तीखापन आप अपने हिसाब से रख सकते हैं)
    • लहसुन: 5-6 कलियां
    • हरा धनिया: आधा कप (ताजा धुला हुआ)
    • जीरा: आधा छोटा चम्मच
    • नमक: स्वादानुसार
    • सरसों का तेल: आधा चम्मच (अगर आपको इसका तीखा फ्लेवर पसंद हो)

    कैसे बनाएं करौंदे की चटनी?

    • सबसे पहले करौंदों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इन्हें बीच से काटें और अंदर के बीज निकालकर अलग कर दें। बीज निकाल देने से चटनी में कड़वापन नहीं आता और स्वाद एकदम चटक रहता है।
    • अब एक मिक्सी का जार या सिलबट्टा लें और उसमें कटे हुए करौंदे, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया और जीरा डाल दें।
    • इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी (लगभग 1-2 चम्मच) डालकर इसे पीस लें। ध्यान रहे, चटनी का पेस्ट एकदम बारीक न करें। इसे हल्का दरदरा पीसने से इसका असली देसी स्वाद उभर कर आता है।
    • चटनी पीसने के बाद इसे एक साफ कटोरी में निकाल लें। अगर आपको सरसों के तेल की खुशबू पसंद है, तो ऊपर से आधा चम्मच कच्चा सरसों का तेल मिला दें और अच्छे से चला लें। इससे चटनी का स्वाद दोगुना हो जाता है।

    बस, आपकी खट्टी, तीखी और चटाकेदार करौंदे की चटनी बिल्कुल तैयार है। अब सामने चाहे दाल-चावल हो, सादा पराठा हो या फिर कोई बिना मन की बनी सब्जी, इस चटनी को अपनी थाली में परोस कर देखिए। यकीन मानिए, घर के सभी सदस्य उंगलियां चाटते रह जाएंगे और मिनटों में आपकी पूरी थाली साफ हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल 'ओनियन उत्तपम' और नारियल चटनी

    यह भी पढ़ें- गर्मी में पेट को ठंडक और जुबान को लाजवाब स्वाद देगा 'रवा डोसा', बनाने में भी है एकदम आसान

    खबरें और भी