Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंक फूड को कहें अलविदा; ट्राई करें क्रिस्पी रागी चिप्स, जो स्वाद में बेमिसाल और सेहत में हैं कमाल

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 05:10 PM (IST)

    रागी चिप्स जंक फूड चिप्स का एक स्वस्थ विकल्प हैं, जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। रागी को 'सुपरफूड' माना जाता है और इसके चिप्स कैल्शियम, फाइब ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं क्रिस्पी रागी चिप्स? (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    कैसे बनाएं क्रिस्पी रागी चिप्स? (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    HighLights

    1. रागी चिप्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद है

    2. रागी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है

    3. इसके चिप्स घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में जब जंक फूड और पैकेट बंद चिप्स हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अब हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। रागी, जिसे 'सुपरफूड' माना जाता है, चिप्स के लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प हो सकता है।

    अच्छी बात यह है कि रागी चिप्स को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और ये पैकेट बंद चिप्स के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानें रागी चिप्स बनाने की रेसिपी और इसके फायदे।

    घर पर रागी चिप्स बनाने की आसान विधि

    सामग्री-

    • 1 कप रागी का आटा
    • ½ कप गेहूं का आटा या बेसन (बाइंडिंग के लिए)
    • ½ चम्मच अजवाइन और जीरा पाउडर
    • स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च
    • थोड़ा-सा तेल (मोयन के लिए)
    • आवश्यकतानुसार पानी
    Ragi chips
     
    (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    बनाने की प्रक्रिया-

    • सबसे पहले रागी और गेहूं के आटे में सभी मसाले और एक चम्मच तेल मिलाएं। गुनगुने पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें।
    • अब आटे की छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेहद पतला बेल लें। चिप्स जितने पतले होंगे, उतने ही कुरकुरे बनेंगे।
    • इसके बाद बेली हुई रोटी को मनचाहे आकार (तिकोना या गोल) में काट लें और कांटे की मदद से उनमें छोटे छेद कर दें ताकि वे फूले नहीं।
    • अब इन्हें कुरकुरा बनाने के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं-
    • बेकिंग/एयर फ्राई- 180°C पर 10-12 मिनट के लिए बेक करें। यह सबसे हेल्दी ऑप्शन है।
    • शैलो फ्राई- बहुत कम तेल में तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें।

    रागी चिप्स सेहत के लिए क्यों बेहतर हैं?

    • कैल्शियम का भंडार- रागी में किसी भी अन्य अनाज की तुलना में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। जहां साधारण चिप्स हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं रागी चिप्स हड्डियों और दांतों को मजबूत बना सकते हैं।
    • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स- मैदे या आलू से बने चिप्स खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देते हैं। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह एनर्जी को धीरे-धीरे रिलीज करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक हेल्दी स्नैक है।
    • फाइबर से भरपूर- बाजार वाले चिप्स रिफाइंड होते हैं, जिनमें फाइबर नहीं होता। रागी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में सुधार करता है, लंबे समय तक पेट भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
    • हानिकारक तत्वों से फ्री- बाहर के चिप्स में अजीनोमोटो, ज्यादा सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। घर पर बने रागी चिप्स में आप सीमित मात्रा में नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं और हानिकारक केमिकल से बच सकते हैं।
    • ग्लूटेन-फ्री ऑप्शन- रागी प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री होती है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है।