Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cucumber Lassi: गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाती है खीरे की लस्सी, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:50 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में शरीर को कूल रखने वाली चीजों का सेवन खूब किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको खीरे की लस्सी बनाना सिखाएंगे जो कि अपने आप में एक शानदार कॉम्बिन ...और पढ़ें

    गर्मियों में शरीर को कूल रखेगी खीरे की लस्सी, इस विधि से घर पर करें तैयार (Image Source: Freepik)
    गर्मियों में शरीर को कूल रखेगी खीरे की लस्सी, इस विधि से घर पर करें तैयार (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन हर कोई पसंद करता है।
    2. इस मौसम में दही और खीरे का सेवन सेहत को कई फायदे देता है।
    3. खीरे की लस्सी न सिर्फ स्वाद बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिहाज से भी काफी गुणकारी मानी जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cucumber Lassi: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स भला किसे पसंद नहीं आती हैं। इन दिनों आप भी तरह-तरह के शरबत या जूस तो खूब पीते होंगे, लेकिन आज हम आपके लिए खीरे की लस्सी की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। चूंकि खीरे में बेशुमार मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में, इस लस्सी को पीते ही आपके पेट को गजब की ठंडक का अहसास तो होगा ही, साथ ही यह आपको दिनभर हाइड्रेट भी रखेगी। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

    खीरे की लस्सी बनाने के लिए सामग्री

    • खीरा-1
    • दही- 400 ग्राम
    • पानी- 1/2 कप
    • पुदीना- 1 मुट्ठी
    • जीरा पाउडर- 3/4 चम्मच
    • चाट मसाला- 1/2 चम्मच
    • काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
    • काला नमक- स्वादानुसार
    • पुदीने के पत्ते- गार्निश के लिए
    • आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में बनाकर खाएं ये 4 तरह का रायता, सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी है लाजवाब

    खीरे की लस्सी बनाने की विधि

    • खीरे की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले कुछ पुदीने के पत्तों को अच्छे से क्रश कर लें।
    • इसके बाद एक बर्तन में दही डालें और इसे अच्छे से फेंट लें।
    • अब इसमें क्रश किए हुए पुदीना के पत्ते और पानी डालें।
    • इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और काला नमक एड करें।
    • अब इन सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें, इसके बाद लस्सी में आइस क्यूब्स यानी बर्फ के टुकड़े एड करें।
    • आखिर में इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

    यह भी पढ़ें- गर्मी की तपिश से राहत पाने के लिए आम नहीं, इस बार तरबूज का पन्ना करिए ट्राई, ये रही Special Recipe