Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garlic Pickle: खाने की थाली में शामिल करें झटपट बनने वाला लहसुन का अचार, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे

    Updated: Tue, 14 May 2024 03:04 PM (IST)

    खानपान में लहसुन का इस्तेमाल काफी पुराना है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल और कमजोर चल रही इम्युनिटी से भी राहत पाई जा सकती है। आज हम आपको इसका स्वादिष ...और पढ़ें

    खाने की थाली में शामिल करें लहसुन का आचार, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे (Image Source: Freepik)
    खाने की थाली में शामिल करें लहसुन का आचार, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. हार्ट हेल्थ के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
    2. डाइट में लहसुन को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।
    3. खाने के स्वाद को दोगुना करने के लिए आप इसके अचार को ट्राई कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic Pickle: गर्मियों में अक्सर लोग कमजोर इम्युनिटी से परेशान रहते हैं। इन दिनों न तो ज्यादा खाने का दिल करता है और न ही खाने में कोई खास स्वाद आता है। ऐसे में, आप अपनी थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी या अचार की मदद तो लेते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको आम या नींबू नहीं, बल्कि लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो हर मौसम के लिहाज से परफेक्ट करती है। बता दें, खाने के साथ थोड़ी मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो सेहत को भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इन सब चीजों के बारे में।

    लहसुन का अचार बनाने के लिए सामग्री

    • लहसुन – 250 ग्राम
    • मेथीदाना – 1 टी स्पून
    • राई – 1 टी स्पून
    • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
    • सौंफ – 1 टी स्पून
    • हींग – 3-4 चुटकी
    • नींबू – 1/2
    • हल्दी – 1/2 टी स्पून
    • तेल – 250 ग्राम
    • नमक – स्वादानुसार

    यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाएं ये चटनियां, जायके के साथ पाचन को भी मिलेगा बढ़ावा

    लहसुन का अचार बनाने की विधि

    • लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले इसे लेकर पानी में भिगो दें।
    • अब आप इन्हें आसानी से छील सकेंगे, थोड़ी देर भीगा रहने के बाद इन्हें छीलकर एक बाउल में निकाल लें।
    • अब मेथीदाना, सौफ और राई को लेकर एक मिक्सर की मदद से पीसकर पाउडर बना लें।
    • इसके बाद एक कढ़ाई लें, इसमें तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें लहसुन की कलियां डाल दें।
    • इसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी डालकर मिलाएं।
    • अब इसमें पाउडर किए हुए मेथी के बीज, राई और सौंफ भी मिला दें।
    • फिर इसमें अपने टेस्ट के मुताबिक नमक डालें और इसे 4-5 मिनट तक मीडियम आंच पर और पका लें।
    • इसके बाद गैस ऑफ कर दें और इसमें नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
    • इसके बाद अगर तेल बचा है, तो उसे भी इसमें डाल दें और फिर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
    • अब इसे कांच के जार में निकाल लें और कई दिनों तक चटखारे लेकर खाएं।

    लहसुन से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

    1) लहसुन बदलते मौसम के साथ होने वाले इंफेक्शन से बचाता है और इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

    2) हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

    3) डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह किसी औषधि से कम नहीं होता है। डाइट में लहसुन को शामिल करने से कंपाउंड शुगर काबू में किया जा सकता है।

    4) जिन लोगों को अक्सर पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए भी लहसुन का सेवन काफी लाभदायक होता है, इसे खाने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

    5) लहसुन हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के लेवल को भी कम किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- इस गर्मी जरूर ट्राई करें दही से बनने वाली ये 5 टेस्टी रेसिपीज

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी