Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gond Katira Sharbat: चुभती-जलती गर्मी से बचने के लिए पिएं गोंद कतीरा का शरबत, शरीर में आ जाएगी बर्फ-सी ठंडक

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:22 PM (IST)

    इन दिनों भीषण गर्मी अपना कहर ढा रही है। ऐसे में कूल-कूल रहने लिए कूसर से लेकर एसी और न जाने क्या-क्या तामझाम मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी रे ...और पढ़ें

    चुभती-जलती गर्मी से बचने के लिए पिएं गोंद कतीरा का शरबत (Image Source: Youtube/@UrbanPlatter)
    चुभती-जलती गर्मी से बचने के लिए पिएं गोंद कतीरा का शरबत (Image Source: Youtube/@UrbanPlatter)

    HighLights

    1. गर्मियों में गोंद कतीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है।
    2. इसके सेवन से आप जी मचलाना, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
    3. हीट स्ट्रोक या लू के लक्षणों से बचाने में गोंद कतीरा का शरबत काफी बढ़िया रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा तासीर में ठंडा होता है, इसलिए गर्मी के ये दिन इसका सेवन करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस मौसम में अक्सर सिरदर्द, थकान, कमजोरी और खराब पाचन तंत्र से लोगों को जूझना पड़ता है, जिसकी बड़ी वजह लू यानी हीट स्ट्रोक ही है। ऐसे में, अगर आप गोंद कतीरा खाते हैं, तो डायरिया, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं से निजात पा सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसका टेस्टी शरबत बनाने की आसान विधि।

    गोंद कतीरा का शरबत बनाने के लिए सामग्री

    • गोंद कतीरा- 2 चम्मच
    • चिया सीड्स- 1 चम्मच
    • चीनी/शहद- 2 चम्मच
    • दूध/नारियल पानी- 1 गिलास
    • रूह अफजा/वनीला एसेंस- (ऑप्शनल)
    • आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कुदरत का चमत्कारी वरदान है Gond Katira, लेकिन जान लीजिए इसके फायदे-नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका

    गोंद कतीरा का शरबत बनाने की विधि

    • गोंद कतीरा का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले इसे रात भर या कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।
    • चिया सीड्स को भी पूरी रात या कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें, ताकि ये फूल जाएं।
    • जब भीगा हुआ गोंद कतीरा थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसे एक गिलास में निकाल लें।
    • अगर आप दूध की मदद से शरबत बना रहे हैं, तो इस गिलास में दूध एड करें।
    • अगर आपको शरबत बनाने के लिए नारियल पानी का यूज करना है, तो इसे गिलास में डाल लें।
    • इसके बाद आप इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • फिर अगर आपको इसमें रूह अफजा या फिर वनीला एसेंस का फ्लेवर चाहिए, तो इन्हें भी इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • बस तैयार है आपका गोंद कतीरा शरबत। आइस क्यूब्स डालकर इसे ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

    नोट- हमने यहां आपको एक गिलास शरबत बनाने की रेसिपी बताई है। अपनी जरूरत के मुताबिक आप सामग्री को इसी तरह से बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में पुदीने का शरबत पीने से शरीर रहता है ठंडा और पेट की समस्याएं दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी