Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है वेजिटेबल उत्तपम, ऐसे बनाएं इसे सॉफ्ट और स्पंजी

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 08:54 PM (IST)

    क्या आप भी रोज सुबह यही सोचते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो झटपट बन जाए, जीभ को स्वाद दे और सेहत के लिए भी अच्छा हो? अगर हां, तो वेजिटेबल उत्तपम ...और पढ़ें

    मिनटों में घर पर ऐसे तैयार करें वेजीटेबल उत्तपम (Image Source: AI-Generated)

    मिनटों में घर पर ऐसे तैयार करें वेजीटेबल उत्तपम (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तपम की सबसे खास बात यह है कि यह कम तेल में बनता है और इसमें ढेर सारी हरी सब्ज़ियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनका उत्तपम रेस्तरां जैसा सॉफ्ट नहीं बनता। अगर आपके साथ ही ऐसा है, तो अब चिंता न करें क्योंकि आज आप जान पाएंगे वो सीक्रेट तरीका जिससे आपका उत्तपम बनेगा एकदम सॉफ्ट और स्पंजी।

    Vegetable Uttapam

    (Image Source: AI-Generated) 

    वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

    • सूजी: 1 कप (बारीक या मोटी कोई भी चलेगी)
    • दही: 1/2 कप (दही ताजा हो या हल्का खट्टा, दोनों चलेगा)
    • पानी: जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए)
    • नमक: स्वादानुसार
    • बेकिंग सोडा: 1 चुटकी (यही इसे फूला हुआ और सॉफ्ट बनाएगा)
    • प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
    • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
    • शिमला मिर्च: 1 छोटी (बारीक कटी हुई)
    • गाजर: 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस की हुई - यह ऑप्शनल है)
    • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, तीखेपन के हिसाब से)
    • हरा धनिया: थोड़ा-सा (बारीक कटा हुआ)
    • तेल या घी: उत्तपम को तवे पर सेकने के लिए।
    • राई: तड़के के लिए (ऑप्शनल)

    सॉफ्ट उत्तपम का असली राज

    सबसे आसान तरीका है सूजी का इस्तेमाल करना। एक बाउल में सूजी लें और उसमें ताजा दही मिलाएं। दही ही वो चीज है जो उत्तपम को अंदर से जालीदार और मुलायम बनाती है। इस घोल में थोड़ा पानी मिलाकर इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। यह 'रेस्टिंग टाइम' बहुत जरूरी है क्योंकि सूजी पानी सोखती है और फूलती है।

    जब सूजी फूल जाए, तो उसमें नमक और चुटकी भर बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट मिलाएं- यही वो स्टेप है जो इसे स्पंजी बनाएगा। अब तवे को गर्म करें और उस पर बैटर डालें। ध्यान रहे, इसे डोसे की तरह पतला न फैलाएं, इसे थोड़ा मोटा ही रखें।

    अब इसके ऊपर अपनी मनपसंद बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डालें। सब्जियों को हल्के हाथ से बैटर में दबा दें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं और किनारों पर हल्का सा तेल या घी डालें। जब यह नीचे से सुनहरा हो जाए, तो पलट दें। इसके बाद, गरमा-गरम उत्तपम को नारियल की चटनी या सांबर के साथ परोसें। यह न केवल पेट भरता है बल्कि आपको दिन भर के लिए एनर्जी भी देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नॉर्थ ईस्ट का खास जायका है बांस की कोपल करी, असम से नगालैंड तक हर राज्य में मिलता है अलग स्वाद

    यह भी पढ़ें- पता चल गया हलवाई जैसे फूले-फूले भटूरे और चटपटे छोले बनाने का राज, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी