डाइनिंग टेबल को दें रॉयल लुक! 'टेबलस्केपिंग' के ये 5 आसान आइडियाज मेहमानों को कर देंगे इंप्रेस
त्योहारों के मौसम में पकवानों के साथ-साथ प्रेजेंट करने का तरीका भी उन्हें खास बनाता है। टेबलस्केपिंग से आप अपने ...और पढ़ें

टेबलस्केपिंग से बढ़ाएं मेहमानों का स्वागत (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टेबलसेटिंग हो या टेबलस्केपिंग, यह डिशेज की लज्जत को और बढ़ाने का काम करते हैं। त्योहार का अवसर हो या कोई खास मौका, मेहमानों के लिए खास तौर से आर्टिस्टिक तरीके से सजाई गई टेबल उन्हें स्पेशल होने का एहसास कराते हैं।
इसके लिए ना तो आपको ढेर सारे पैसे खर्च करने की जरूरत है और ना ही खूब मेहनत करने की। आइए जानते हैं टेबलस्केपिंग से कैसे आप अपने आम टेबल को भी मेहमानों के लिए खास बना सकते हैं।
मौके का रखें ध्यान
टेबलस्केपिंग का सबसे पहला रूल यह समझना है कि आप यह किस ओकेजन के लिए कर रहे हैं। आप जिस भी मौके के लिए टेबल सजा रहे हों आपकी थीम उसके इर्द-गिर्द ही होनी चाहिए। त्योहार हो, बर्थडे या फिर कोई और सेलिब्रेशन।
शुरुआत ऐसे करें
सबसे पहले तो टेबल से सारी चीजें हटाकर उसे पोंछ लें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपको कौन-सी चीज कहां और कैसे रखनी है। कुछ भी रखने से पहले अपना मनपसंद टेबलक्लॉथ या रनर बिछाकर एक बेस तैयार कर लें। आप प्लेसमैट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले बनाएं सेंटरपीस
हर टेबलस्केपिंग में सेंटरपीस सबसे पहले आता है। इसकी शुरुआत कैंडलस्टिक, फूलों की सजावट और सर्ववियर से करें। इसके बाद इतनी जगह बचाकर रखें कि खाना तैयार होने के बाद उसे रखने की स्पेस हो। टेबलस्केपिंग को यादगार बनाने के लिए सही मटेरियल, कलर और टेक्सचर का इस्तेमाल करें।
जैसा मूड वैसा रंग
- अगर आप अपने टेबल को सिंपल और एलिगेंट लुक देना चाहते हैं तो व्हाइट सर्ववियर का इस्तेमाल करें। इसके साथ मोनोक्रोम प्लेट्स और टेक्चसर वाले प्लेसमैट्स यूज कर सकते हैं।
- टेबल पर फ्रेशनेस एड करने के लिए खूबसूरत से वास में फूलों का बड़ा-सा गुलदस्ता सजा सकते हैं। इसके साथ आप नेचुरल फाइबर से बने प्लेसमैट्स या क्लॉथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रंग-बिरंगे क्लॉथ नैपकिन को भी आप टेबलस्केपिंग में खूबसूरती से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फन लुक के लिए प्रिंटेड टेबलक्लॉथ या रनर बिछा सकते हैं। साथ ही मिसमैच डिनरसेट और कलरफुल ड्रिंकवेयर यूज कर सकते हैं।
- अगर आप सलाद को टेबल की हाईलाइट बनाना चाहते हैं तो उसे फ्लोरल पैटर्न सलाद प्लेट में सर्व करें।
इन बातों का ध्यान रखें
- सेंटरपीस की हाइट सही रखें। ऐसा ना हो कि खाने की टेबल पर बातचीत के दौरान वह आपके और मेहमानों के बीच रुकावट पैदा करे।
- टेबलस्केपिंग में तीन का रूल काफी प्रभावी होता है। जैसे एक साथ तीन कैंडलहोल्डर रखना या फिर तीन अलग-अलग रंगों या वैराइटी के फूल सजाना।
