Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मसालदानी में रखा नमक छोड़ रहा है पानी? आजमाएं 3 आसान तरीके, पसीजन से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:56 PM (IST)

    क्या आप भी अपनी मसालदानी में रखे गीले नमक से परेशान हैं? अक्सर मौसम बदलते ही या बरसात के दिनों में नमक हवा से नमी सोख लेता है और चिपचिपा हो जाता है। ज ...और पढ़ें

    नमक को नमी से बचाने के सबसे असरदार नुस्खे (Image Source: AI-Generated)

    नमक को नमी से बचाने के सबसे असरदार नुस्खे (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. आपको गीला नमक फेंकने की जरूरत नहीं है

    2. ऐसे में, कुछ असरदार किचन हैक्स काम आते हैं

    3. इन हैक्स के जरिए आप नमक को हरदम ड्राई रख पाएंगे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोचिए, आपने बड़े प्यार से सलाद काटा या गरमा-गरम ऑमलेट बनाया। अब बारी आई उस पर चुटकी भर नमक छिड़कने की... लेकिन यह क्या? नमक तो उंगलियों पर ही चिपक गया! मसालदानी खोली तो देखा कि नमक 'पाउडर' कम और 'पेस्ट' ज्यादा बन चुका है। है ना चिढ़ने वाली बात?

    अक्सर मौसम में नमी होते ही नमक 'पसीजने' लगता है। यह न सिर्फ छिड़कने में आफत बन जाता है, बल्कि अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो यह मसालदानी में रखे बाकी महंगे मसालों को भी सीलन से खराब कर सकता है। जी हां, आपको अपना नमक फेंकने की जरूरत नहीं है। बस अपनी रसोई में मौजूद इन 3 आसान नुस्खों (How to Keep Salt Dry in Masaldani) का इस्तेमाल करके देखें।

    Kitchen Hacks

    (Image Source: Freepik)

    चावल के कुछ दाने

    यह सबसे पुराना और कारगर नुस्खा है जिसे हमारी दादी-नानी भी इस्तेमाल करती थीं। आप अपनी नमकदानी में कच्चे चावल के 8-10 दाने डाल दें। चावल में नमी सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। यह नमक के आसपास की एक्स्ट्रा नमी को अपने अंदर खींच लेता है, जिससे नमक बिल्कुल सूखा और भुरभुरा बना रहता है। चिंता न करें, चावल नमक के स्वाद को नहीं बदलेगा।

    लौंग का कमाल

    अगर आप चावल नहीं डालना चाहते, तो लौंग एक बेहतरीन विकल्प है। नमक के डिब्बे में 4-5 साबुत लौंग डाल दें। लौंग न केवल नमी को दूर रखती है, बल्कि इसकी तेज खुशबू नमक में कीड़े या फंगस लगने से भी बचाती है। यह "एक तीर से दो शिकार" वाला उपाय है- यानी नमी भी गई और ताजगी भी बनी रही।

    खबरें और भी

    How to Stop Salt from Getting Wet

    (Image Source: Freepik)

    नमक को हल्का भून लें

    अगर नमक पहले से ही बहुत ज्यादा गीला हो चुका है, तो उसे ठीक करने का सबसे तेज तरीका है उसे 'रोस्ट' करना। एक भारी तले की कड़ाही गर्म करें और उसमें नमक डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें। इससे नमक के अंदर छिपा पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और वह फिर से एकदम ताजा और खिला-खिला हो जाएगा। ठंडा होने के बाद इसे वापस डिब्बे में भर लें।

    अगली बार जब भी आपका नमक 'पानी-पानी' होने लगे, तो बाजार से नया पैकेट लाने के बजाय इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं। याद रखें, नमक को हमेशा कांच या लकड़ी के जार में रखना प्लास्टिक से बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें- खाने में नमक हो गया है तेज? 5 किचन हैक्स से मिनटों में बैलेंस करें टेस्ट

    यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: दूध उबालते समय हमेशा याद रखें 3 ट्रिक्स, कभी नहीं छलकेगा बाहर