विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकफास्ट में खाना हो हेल्दी, तो बेस्ट है प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल टिक्की; ऐसे करें तैयार

Published: Wed, 20 Aug 2025 12:01 PM (IST)

सुबह का नाश्ता हमारे दिन की सबसे जरूरी मील होती है। ब्रेकफास्ट हेल्दी और पौष्टिक हो तो दिन भर शरीर ...और पढ़ें

इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी मूंग दाल टिक्की (Image Source: Freepik)
इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी मूंग दाल टिक्की (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होती है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इस तरह, यह टिक्की न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं इसकी प्रोटीन रिच टिक्की बनाने की रेसिपी।

मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पीली मूंग दाल (रात भर भिगोई हुई)
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी तलने के लिए

मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले, रात भर भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकाल कर अच्छी तरह धो लें। अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी डाले मोटा-मोटा पीस लें। ध्यान रखें, पेस्ट बहुत पतला नहीं होना चाहिए।
  • एक बड़े कटोरे में पिसी हुई दाल, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए।
  • अपने हाथों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल या चपटी टिक्की का आकार दें।
  • एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें। आंच को मध्यम रखें। अब इसमें टिक्कियां रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • बस फिर, गर्मागर्म मूंग दाल की टिक्की को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें- बच्चों का फेवरेट बनेगा प्रोटीन से भरपूर मूंगलेट, हेल्दी चाहिए ब्रेकफास्ट; तो इस रेसिपी से करें तैयार

यह भी पढ़ें- इडली या मूंगदाल चीला: तेजी से वजन कम करने के ल‍िए सुबह नाश्‍ते में क्‍या खाएं? यहां जानें सही जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।