Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में चाहिए ठंडक और मिठास दोनों का मजा, तो घर पर बनाएं ये 5 आसान और टेस्टी Summer Desserts

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 10:56 AM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम में लोग ठंडी और मीठी चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई विकल्पों में शुगर की मात्रा अधिक होती है। यह लेख गर्मी में ...और पढ़ें

    घर पर बनाएं Summer Desserts (Image Credit- Freepik)

    घर पर बनाएं Summer Desserts (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का सितम जारी है। ये वो मौसम होता है जब कुछ हल्का, ठंडा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। गर्मियों में लोग कई तरह के हेल्दी स्नैक्स बनाते हैं। इससे पेट को तो राहत मिलती ही है, साथ ही आपको घर पर ही एक बेहतरीन स्वाद मिल जाता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। इसके अलावा लोग लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, शेक, जूस या डेजर्ट लेते हैं।

    लेकिन आपको बता दें कि इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इस कारण ये उनकी सेहत को नुकसान भी करता है। अगर आप गर्मी को मात देना चाहते हैं और साथ में सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे डेजर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर पर ही टेस्टी और हेल्दी तरीके से बना सकते हैं। ये आपकी गर्मियों को मजेदार बना देंगी और मीठा खाने की क्रेविंग भी शांत होगी। आइए उन डेजर्ट्स के बारे में जानते हैं -

    वाटरमेलन लीची ग्रेनिता

    गर्मियों में तरबूज औरद लीची खूब खाई जाती है। ऐसे में आप तरबूज और लीची से ठंडा-ठंडा ग्रेनिता बना सकते हैं। ये एक ड्रिंक की तरह बनकर तैयार होती है। गर्मियों में खुद को ठंडक पहुंचाने का ये परफेक्ट ऑप्शन है। इसे ब्लेंड करके फ्रीज किया जाता है और फिर चम्मच से कुरेदकर खाया जाता है।

    मैंगो आइसक्रीम

    इंडिया में आम के शौकीन बहुत हैं। उनके लिए गर्मियों में बनने वाली ये डेजर्ट किसी जन्नत से कम नहीं है। दूध, क्रीम और पके आम से तैयार ये क्रीमी आइसक्रीम घर में भी बनाई जा सकती है। इसे हर कोई बड़े चाव से खाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: च‍िलच‍िलाती धूप में भी शरीर को ठंडा रखेगा Mango Custard, नोट करें इस टेस्‍टी डेजर्ट की आसान रेस‍िपी

    मलाई कुल्फी

    गाढ़े दूध, केसर, इलायची, पिस्ता और बादाम से बनी ये कुल्फी हमेशा हिट रहती है। इसे मटकों या सांचे में भरकर जमाया जाता है। आप चाहें तो इसे बाजार से भी खरीदकर ला सकते हैं। लेकिन घर पर बनाना ज्यादा हेल्दी रहेगा।

    फ्रेश फ्रूटी कसाटा

    कई लेयर्स वाला ये पुराना लेकिन सबका पसंदीदा आइसक्रीम डेजर्ट अब घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें फ्रूट्स, आइसक्रीम, केक और नट्स की लेयर होती है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।

    एप्रिकॉट आइसक्रीम

    अगर आपके पास आइसक्रीम मेकर नहीं है तब भी आप एप्रिकॉट आइसक्रीम बना सकते हैं। इसमें खुबानी की प्यूरी मिलाकर क्रीमी आइसक्रीम तैयार की जाती है। आप इसे बादाम प्रालिन्स के साथ सर्व करें। कसम से खाने में आपको मजा आ जाएगा।

    यह भी पढ़ें: गर्मी में घर पर बनाएं ताजी अंजीर की आइसक्रीम, स्वाद ऐसा कि खाकर हर कोई बोलेगा वाह