Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहीं आप भी तो नहीं उठा रहे डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम का लुत्फ! इन तरीकों से करें मिलावट की पहचान

    Updated: Fri, 02 May 2025 05:56 PM (IST)

    शायद ही कोई होगा जिसने गर्मियों में आइसक्रीम का लुत्फ नहीं उठाया हो। चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने में आइसक्रीम काफी मददगार होती है। यही वजह है कि इस म ...और पढ़ें

    कैसे करें नकली आइसक्रीम की पहचान (Picture Credit- Freepik)
    कैसे करें नकली आइसक्रीम की पहचान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में कई लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं।
    2. हालांकि, इन दिनों मार्केट में मिलावटी आइसक्रीम मिल रही है।
    3. ऐसे में कुछ ट्रिंक्स की मदद से इसकी पहचान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में आए दिन मिलावट का दौर जारी रहता है। मौसम और समय के मुताबिक जब भी मार्केट में किसी चीज की डिमांड बढ़ती है, उसमें मिलावट होने की संभावना उससे भी ज्यादा बढ़ जाती है। बीते दिनों ही पनीर को भारत का सबसे ज्यादा मिलावटी फूड घोषित किया गया है। पनीर के तेल, घी, फल-सब्जियां इन दिनों हर किसी में मिलावट की जा रही है। अब आइसक्रीम इससे अछूती नहीं रही है। गर्मी के मौसम में जैसे ही आइसक्रीम की मांग बढ़ने लगी है, इसमें धड़ल्ले से मिलावट होने लगी है।

    आइसक्रीम की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कई कुछ दुकानदार और कंपनियां इसमें सिंथेटिक दूध, डिटर्जेंट, यूरिया, नकली रंग और सैकरीन जैसे खतरनाक केमिकल मिलाकर इसे बेच रही हैं। केमिकल वाली ये आइसक्रीम आपकी सेहत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिलावटी आइसक्रीम के नुकसान और इसकी पहचान करने के कुछ आसान ट्रिक्स-

    यह भी पढ़ें-  तपती गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएगी Mango Ice Cream, नोट करें इसे घर पर बनाने की सिंपल रेसिपी

    मिलावटी आइसक्रीम के नुकसान

    मिलावटी आइसक्रीम में कई तरह के हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत पर बुरी तरह असर करते हैं। इसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। साथ ही ये मिलावटी आइसक्रीम पेट दर्द, उल्टी-दस्त, एलर्जी और लंबे समय बाद लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

    कैसे करें मिलावटी आइसक्रीम की पहचान

    गर्म पानी से करें पहचान

    • एक चम्मच आइसक्रीम को गर्म पानी में मिलाएं।
    • अब इसे HCL (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) की 2-3 बूंदें डालें।
    • अगर आइसक्रीम का रंग बदलने लगे या लाल-गुलाबी होने लगे, तो समझ लेना कि इसमें मिलावट है।

    रब करके देखें

    • आइसक्रीम में मिलावट की पहचान करने के लिए उसे रब करें।
    • असली स्मूद और क्रीमी होती है और नकली आइसक्रीम में क्रिस्टल या दानेदार टेक्सचर फील हो सकता है।
    • साथ ही आइसक्रीम को उंगलियों के बीच रगड़ने पर अगर साबुव या डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस हो, समझ जाएं कि इसमें मिलावट है।

    वॉटर टेस्ट करें

    • इसके लिए एक गिलास में साफ पानी लें।
    • अब इसमें एक चम्मच आइसक्रीम डालें।
    • असली आइसक्रीम पानी में घुल जाएगी।
    • वहीं, नकली होने पर पानी में बुलबुले नजर आने लगेंगे।

    स्वाद और गंध से पहचानें

    • असली और नकली आइसक्रीम की पहचान आप इसके स्वाद और गंध से भी कर सकते हैं।
    • अगर आइसक्रीम की गंध तेज केमिकल जैसी लगे या इसका स्वाद कड़वा या कुछ अजीब सा लगे, तो समझ जाए कि यह नकली और मिलावटी है।

    यह भी पढ़ें-  सेहत से क्यों करना समझौता, जब घर पर ही बना सकते हैं शुद्ध-ताजा सत्तू; ऐसे करें मिनटों में तैयार

    खबरें और भी