घर पर बनाना है रेस्टोरेंट जैसा कड़ाही चिकन? तो नोट कर लें आसान रेसिपी और स्पेशल मसाला
कड़ाही चिकन भारतीय व्यंजनों का एक मशहूर डिश है, जिसकी पहचान इसके ताजे कुटे मसाले और पारंपरिक कड़ाही में भूनने की तकनीक से होती है। यह आर्टिकल घर पर रे ...और पढ़ें
-1771147036321_m.webp)
कैसे बनाएं कड़ाही चिकन? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय व्यंजनों में कड़ाही चिकन अपनी खास पहचान रखता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसका ताजा कुटा हुआ मसाला और कड़ाही में भूनने की पारंपरिक तकनीक। यह डिश न केवल दिखने में लाजवाब होती है, बल्कि इसका स्वाद भी मसालों और शिमला मिर्च के कारण बेहद संतुलित होता है।
अगर आप घर पर मेहमानों के लिए या वीकेंड पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी आपके काम आएगी। रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए आपको एक स्पेशल मसाला बनाना पड़ेगा, जिससे कड़ाही चिकन में बेहतरीन खुशबू और स्वाद आएगा।
कड़ाही मसाला रेसिपी
- सामग्री- 2 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 3-4 सूखी लाल मिर्च
- विधि- इन सबको हल्का भून लें और फिर दरदरा पीस लें।
कड़ाही चिकन सामग्री
- चिकन- 500 ग्राम
- 2 मध्यम प्याज (बारीक कटे हुए),
- 1 बड़ा प्याज
- 1 शिमला मिर्च (बड़े टुकड़ों में कटे हुए)
- 3 टमाटर (प्यूरी)
- पेस्ट- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 3 चम्मच तेल या घी
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- थोड़ी सी कसूरी मेथी
- फ्रेश क्रीम
- लंबा कटा अदरक और हरा धनिया।
(AI Generated Image)
बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें चिकन के टुकड़े डालें और थोड़ा नमक और हल्दी डालकर तेज आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें जब तक कि चिकन का रंग हल्का सफेद/सुनहरा न हो जाए। इसे निकालकर अलग रख लें।
- उसी तेल में बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन निकलने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अपना तैयार किया हुआ कड़ाही मसाला डालें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब समझें कि यह तैयार है।
- अब इसमें भुना हुआ चिकन मिलाएं। आधा कप पानी डालें, ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें जब तक चिकन पूरी तरह गल न जाए।
- अब एक अलग पैन में थोड़ा तेल लें और बड़े टुकड़ों में कटे प्याज और शिमला मिर्च को तेज आंच पर 2 मिनट टॉस करें। इन्हें चिकन में मिला दें। ध्यान रहे, इन सब्जियों को गलाना नहीं है, इनका क्रंच बरकरार रहना चाहिए।
- लास्ट में, इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और बारीक कटा धनिया डालें। अगर आप इसे रिच बनाना चाहते हैं, तो एक चम्मच क्रीम या मक्खन भी डाल सकते हैं।
- कड़ाही चिकन का असली मजा गरमा-गरम तंदूरी रोटी, बटर नान या लच्छा परांठा के साथ आता है। इसके साथ सिरके वाले प्याज और पुदीने की चटनी परोसें, तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।