Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को प्रिय है मखाने की खीर, एकादशी पर श्री हरि को जरूर लगाएं इसका भोग

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 12:20 PM (IST)

    हर महीने दो एकादशी आती है। इस महीने 8 तारीख को आने वाली एकादशी कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) है। माना जाता है कि इस एकादशी व्रत को करने से सभी म ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi Bhog: नारायण को बेहद प्रिय है मखाने की खीर
    Kamada Ekadashi Bhog: नारायण को बेहद प्रिय है मखाने की खीर

    HighLights

    1. 8 अप्रैल को कामदा एकादशी है
    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है
    3. नारायण को मखाने की खीर का भोग बेहद प्रिय है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कामदा एकादशी व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत (Kamada Ekadashi 2025) 8 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर सच्चे मन से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाए, तो श्री हरि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के बाद उन्हें खास भोग (Kamada Ekadashi 2025 Bhog) भी लगाया जाता है।

    श्री नारायण को खीर का भोग बेहद प्रिय है, लेकिन अगर आप चावल की खीर के अलावा कुछ खास बनान चाहते हैं, तो मखाने की खीर एकादशी के भोग के लिए बना सकते हैं। मखाना मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में भी इसका भोग लगाया जा सकता है। एकादशी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और भगवान विष्णु की पूरी विधि से पूजा करें। इसके बाद इन्हें भोग लगाएं और इस भोग को प्रसाद के रूप में घरवालों में बांटें। 

    मखाना सात्विक होता है और व्रत में आप भी इसे खा सकते हैं। साथ ही मखाना शरीर को एनर्जी भी देता है, जिसके कारण इसे व्रत के दौरान खाना फायदेमंद माना जाता है।  आइए जानते हैं कि एकादशी के भोग के लिए मखाने की खीर (Makhana Kheer Recipe) कैसे बनाई जाती है।

    यह भी पढ़ें: कल है कामदा एकादशी, जरूर करें इन चीजों का दान, खुश होंगे भगवान विष्णु

    एकादशी भोग के लिए मखाने की खीर कैसे बनाएं?

    मखाने की खीर बनाने की सामग्री

    • 1 कप मखाने
    • 1 लीटर दूध
    • 1/2 कप चीनी या गुड़ (स्वादानुसार)
    • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
    • 10-12 काजू (बारीक कटे हुए)
    • 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
    • 1 छोटा चम्मच घी
    • केसर के कुछ धागे

    मखाने की खीर बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें और इसमें मखाने और काजू, बादाम डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • जब इनका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो इन्हें निकालकर एक प्लेट में रख दें।
    • अब एक भारी तले की कढ़ाई में दूध डालकर उबाल लें। 
    • जब दूध उबलने लगे, तब इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं। 
    • जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुने हुए मखाने डालें।
    • दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह जले न।
    • खीर को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
    •  जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो इसमें केसर के धागे मिलाएं, जिससे खीर का रंग और स्वाद बढ़ जाएगा।
    • गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
    • गरमागरम खीर तैयार है, इसे भगवान विष्णु को भोग लगाएं।

    यह भी पढ़ें: कामदा एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, चमक जाएगी फूटी किस्मत

    खबरें और भी