Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति की लंबी उम्र के लिए रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो सरगी में जरूर खाएं ये 5 चीजें; दिनभर रहेंगी एनर्जेटिक

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 02:05 PM (IST)

    करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2024) रखते हुए क्या आप दिन भर थकान महसूस करती हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल यहां हम आपको कुछ ऐसी चीज ...और पढ़ें

    Karwa Chauth Sargi: सरगी में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर महसूस नहीं होगी थकान और कमजोरी (Image Source: Freepik)
    Karwa Chauth Sargi: सरगी में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर महसूस नहीं होगी थकान और कमजोरी (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. करवा चौथ का व्रत आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखते है।
    2. करवा चौथ के व्रत में ज्यादातर महिलाएं सुबह-सवेरे सरगी खाती हैं।
    3. सरगी में कुछ खास चीजें खाने से एनर्जी का लेवल बढ़िया रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2024) सुहागिन महिलाओं के लिए एक खास त्योहार है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। व्रत से पहले महिलाएं सरगी (Karwa Chauth Sargi) लेती हैं, जिसमें खाने-पीने की कुछ चीजें शामिल होती हैं। ऐसे में, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सरगी में खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकती हैं और थकान और कमजोरी से बच सकती हैं। आइए जानें।

    फल

    फल-फ्रूट्स विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रख सकते हैं। ऐसे में, करवा चौथ के व्रत की सरगी लेते समय आप भी सेब, केला, अंगूर, संतरा और अनार जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं।

    सूखे मेवे

    बादाम, काजू, पिस्ता जैसे सूखे मेवे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं। ऐसे में, आप भी बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे ड्राई-फ्रूट्स को सरगी की थाली में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बस एक क्लिक में जानें कि किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए करवा चौथ का व्रत

    दूध या दही

    करवा चौथ की सरगी में आप दूध या दही को भी शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखती हैं। इसके अलावा दूध और दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    नारियल पानी

    करवा चौथ के व्रत में दिनभर हाइड्रेटेड रहना चाहती हैं, तो आप सरगी के वक्त नारियल पानी भी पी सकती हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल बैलेंस रहता है और थकान और कमजोरी दूर होती है। आप नारियल पानी में नींबू या पुदीना के पत्ते मिलाकर भी पी सकती हैं।

    शकरकंद और गुड़

    कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर शकरकंद पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं, गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- करवाचौथ के लिए मास्टर-जी से सिलवाएं इस डिजाइन के ब्लाउज, देखकर पतिदेव भी हो जाएंगे लट्टू

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।