Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई यह रेसिपी, नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 07:56 AM (IST)

    गूगल पर इस साल भारत में सर्च की गई टॉप 10 रेसिपीज की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में भारत के अलावा किसी अन्य देश की रेसिपी भी शामिल है। हालांकि सबसे ज्याद ...और पढ़ें

    जानें किन रेसिपीज को इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया
    जानें किन रेसिपीज को इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया

    HighLights

    1. गूगल ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपीज की लिस्ट निकाली है।
    2. आम का अचार इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है।
    3. भारतीय डिशेज के अलावा कोरीयन डिश भी शामिल है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Top Searched Recipes 2023: गूगल ने अपनी ईयर इन सर्च 2023 की रिपोर्ट रिलीज कर दी है। इस रिपोर्ट में भारत की 10 सबसे ज्यादा सर्च की गई डिशेज की लिस्ट भी शामिल है और यह लिस्ट इतनी मजेदार है कि आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि किस डिश को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। आइए जानते हैं, भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 डिशेज।

    आम का अचार ( Mango Pickle)

    इस साल भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली डिश आम का अचार है। हालांकि, जिस हिसाब से भारत में लोग इस अचार के दिवाने हैं, इसका लिस्ट में सबसे टॉप में आना कोई हैरानी की बात नहीं है। आम का अचार कई सालों से हमारी नानी-दादी घरों पर बनाती आ रही हैं, जो अपने खास मसालों की वजह से खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी भरपूर है गाजर का हलवा, जानें इसके फायदे

    से*स ऑन द बीच (S*x on the Beach)

    यह एक कॉकटेल है, जिसने भारत में मोस्ट सर्च्ड में दूसरा स्थान बनाया है। दरअसल, यह वोडका और फ्रूट जूस से बनाई जाने वाली एक ड्रिंक है, जो पार्टीज के लिए परफेक्ट ड्रिंक होती है। इसमें अलग-अलग तरह के फ्रूट जूस बनाए जाते हैं, जैसे- ऑरेंज जूस, क्रेनबेरी जूस आदि।

    पंचामृत (Panchamrit)

    पूजा में अक्सर प्रसाद की तरह बनाया जाने वाला पंचामृत ने मोस्ट सर्च्ड लिस्ट में तीसरा स्थान बनाया है। इस पंचामृत में दूध, दही, शहद, शक्कर और घी डाला जाता है। इन सभी पौष्टिक चीजों की वजह से यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    हकुसाई ( Hakusai)

    यह एक कोरियन डिश है, जो पत्ता गोभी से बनाई जाती है। इस लिस्ट में विदेश की यह पहली रेसिपी है, जिसने भारत के टॉप सर्च्ड रेसिपी में जगह बनाई है। अगर आप किसी कोरियन डिश का जायका चखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट डिश है।

    धनिया पंजीरी (Dhaniya Panjiri)

    धनिया पंजिरी, जो आमतौर पर व्रत और त्योहारों में बनाई जाती है। यह धनिया, गुड़, नारियल और मखाना से बनाया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

    करंजी ( Karanji)

    महाराष्ट्र की यह डिश स्वाद में मीठी होती है। गुजिया की तरह नजर आने वाली यह डिश त्योहारों के समय बनाई जाती है। इसमें मावा, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स, मैदा, सूजी और घी से बनाई जाती है।

    तिरुवथिराई काली (Thiruvathirai Kali)

    केरल की यह मिठाई चावल से बनाई जाती है। इस मिठाई में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स, नारियल, गुड़ आदि डालकर पकाया जाता है, जिससे यह खाने में कुरकुरी और मीठी लगती है। 

    उगादी पचड़ी (Ugadi Pachadi)

    यह डिश खाने में बेहद अलग लगती है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा और चटपटे का मिश्रण है। इसके अनोखे स्वाद की वजह से इस डिश की रेसिपी को लोगों ने खूब सर्च किया है। 

    कोझुकट्टाई (Kozhukattai)

    मोदक जैसी दिखने वाली यह डिश केरला और तमिलनाडु में बनाई जाने वाली यह डिश चावल में गुड़ और नारियल को भरकर बनाई जाती है। 

    यह भी पढ़ें: आपके दिल का ख्याल रखती है डार्क चॉकलेट, ऐसे बनाएं इसके टेस्टी जूकिनी मफिन्स

    Picture Courtesy: Freepik