Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हलवाई जैसी 'लौकी की बर्फी' अब घर पर, बस इस आसान रेसिपी को करें फॉलो

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:23 PM (IST)

    भारतीय त्योहारों और खास मौकों के लिए लौकी की बर्फी एक स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है। यह पारंपरिक खोया या बेसन की मिठाइयों से अलग होती है।आइए जानें घर प ...और पढ़ें

    घर पर कैसे बनाएं लौकी की बर्फी? (Picture Courtesy: Instagram)

    घर पर कैसे बनाएं लौकी की बर्फी? (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय त्योहारों और खास मौकों पर मिठाइयों का अपना एक अलग महत्व होता है। आमतौर पर लोग मावे या बेसन की मिठाइयां पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ थोड़ा सेहतमंद भी हो, तो 'लौकी की बर्फी' (Lauki ki Barfi) एक बेहतरीन ऑप्शन है।

    इसे घीये की बर्फी भी कहा जाता है और इसका हल्का हरा रंग और मखमली स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए जानते हैं घर पर आसानी से हलवाई जैसी घीया की बर्फी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

    सामग्री 

    • घीया (लौकी)- 1 किलो (ताजा) 
    • चीनी- 200-250 ग्राम (स्वादानुसार)
    • खोया- 250 ग्राम (मैश किया हुआ)
    • देसी घी- 3-4 बड़े चम्मच
    • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • बारीक कटे मेवे- बादाम, पिस्ता और काजू (सजावट के लिए)
    Lauki Barfi
    (Picture Courtesy: Instagram)

    बनाने की विधि 

    • सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें। अब इसे बड़े टुकड़ों में काट लें और बीच का बीज वाला हिस्सा निकाल दें। केवल सख्त बाहरी हिस्से को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी को हाथों से दबाकर उसका एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
    • एक भारी तले वाली कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। जब लौकी का कच्चापन दूर हो जाए और वह हल्की नरम हो जाए, तो इसे ढककर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि वह पूरी तरह गल जाए।
    • अब इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद लौकी दोबारा पानी छोड़ेगी। इसे तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सूख न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें मैश किया हुआ मावा और बचा हुआ घी डालें। इसे लगातार चलाते हुए भूनें जब तक कि मिश्रण कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे।
    • जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए और जमने वाली स्थिति में आ जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें। अगर आप हलवाई जैसी बर्फी बनाना चाहते हैं, तो इस समय एक चुटकी हरा खाने वाला रंग मिला सकते हैं। अच्छी तरह मिलाकर आंच बंद कर दें।
    • अब एक थाली या ट्रे को थोड़े से घी से चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें निकालें और चम्मच की मदद से एक समान फैला दें। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्का दबा दें।
    • इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए सेट होने दें। जब यह पूरी तरह जम जाए, तो चाकू की मदद से अपनी पसंद के आकार में काट लें। लौकी की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है।