बिना मैदा के सिर्फ एक घंटे में तैयार करें सूजी का सॉफ्ट और स्पंजी केक, नोट करें सबसे आसान रेसिपी
अगर आप भी केक खाने के शौकीन हैं, लेकिन सेहत की वजह से मैदा से बचना चाहते हैं, तो सूजी का केक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह केक न सिर्फ सेहतमंद है, बल्कि ...और पढ़ें

सूजी का केक बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी (Image Source: AI-Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरा सोचिए, शाम की चाय का वक्त हो और ओवन से निकलती वो मीठी-सौंधी खुशबू पूरे घर में महक रही हो... लेकिन इस बार यह स्वाद 'गिल्ट-फ्री' है। अक्सर हम मैदा और अनहेल्दी कैलोरीज के डर से केक के टुकड़े को देख कर अपना मन मार लेते हैं। पर क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपकी रसोई में रखी साधारण सी 'सूजी' से भी बाजार जैसा शानदार और मखमली केक बन सकता है?
जी हां, बिना एक चुटकी मैदा के भी आप घर पर ऐसा केक तैयार कर सकते हैं जो छूने में रुई जैसा और खाने में लाजवाब हो। सबसे अच्छी बात कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे ताम-झाम की जरूरत नहीं है और यह महज एक घंटे में तैयार हो जाता है।

(Image Source: AI-Generated)
सूजी का केक बनाने के लिए सामग्री
- सूजी: 1.5 कप (बारीक वाली)
- दही: 1 कप (ताजा और हल्का फेंटा हुआ)
- चीनी: 3/4 कप (पिसी हुई)
- तेल/मक्खन: 1/2 कप (बिना किसी खुशबू वाला तेल)
- दूध: आवश्यकतानुसार (बैटर को सही करने के लिए)
- बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
- फ्लेवर: वनीला एसेंस या इलायची पाउडर
सूजी का केक बनाने की विधि
- एक बाउल में दही और चीनी को तब तक फेंटें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। अब इसमें तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण में धीरे-धीरे सूजी मिलाएं। ध्यान रहे कि गुठलियां न बनें। अब इसे 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। यह सबसे जरूरी स्टेप है क्योंकि सूजी को फूलने के लिए समय चाहिए।
- 20 मिनट बाद सूजी दूध/दही सोख लेगी। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा दूध मिलाकर इसे क्रीमी टेक्सचर की तरह बना लें।
- अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा डालें। इसके ऊपर एक चम्मच दूध डालें ताकि वे एक्टिव हो जाएं और धीरे से मिलाएं।
- ग्रीस किए हुए बर्तन में घोल डालें और कड़ाही या ओवन में 30-35 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें।
यह भी पढ़ें- घर पर भी बन सकता है महाराष्ट्र का तीखा-चटपटा 'मिसल पाव', फॉलो करें यह आसान रेसिपी