Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर भी बन सकता है महाराष्ट्र का तीखा-चटपटा 'मिसल पाव', फॉलो करें यह आसान रेसिपी

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:23 PM (IST)

    क्या आपको भी तीखा और मसालेदार खाना पसंद है? अगर हां, तो महाराष्ट्र की मशहूर डिश 'मिसल पाव' का नाम पढ़ते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। यह डिश न सिर ...और पढ़ें

    इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं मशहूर महाराष्ट्रीयन मिसल पाव (Image Source: AI-Generated)

    इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं मशहूर महाराष्ट्रीयन मिसल पाव (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हमें लगता है कि मिसल पाव का 'स्ट्रीट स्टाइल' टेस्ट घर पर लाना मुश्किल है, लेकिन यकीन मानिए, इस बनाना बहुत आसान है। इसमें अंकुरित मोठ, तीखी रसेदार ग्रेवी और फरसाण का जो मेल होता है, वो कमाल का लगता है। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसकी सिंपल रेसिपी।

    Misal pav recipe in hindi

    (Image Source: AI-Generated) 

    मिसल पाव बनाने के लिए सामग्री

    • अंकुरित मोठ - 2 कप (उबली हुई)
    • प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)
    • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
    • सूखा नारियल - 2 चम्मच (भुना और पिसा हुआ)
    • तेल - 3-4 बड़े चम्मच (मिसल में 'तरी' लाने के लिए)
    • राई और जीरा - आधा चम्मच
    • कढ़ी पत्ता - 8-10
    • हल्दी - आधा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर - 1 से 2 चम्मच (स्वादानुसार)
    • गरम मसाला - 1 बड़ा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • फरसाण या मोटा सेव
    • पाव (ब्रेड)
    • बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और नींबू

    मिसल पाव बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें सूखा नारियल और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें।
    • अब कड़ाही में थोड़ा ज्यादा तेल लें (मिसल में ऊपर तैरता हुआ लाल तेल ही इसकी पहचान है)। तेल गर्म होने पर राई, जीरा और कढ़ी पत्ता डालें। अब इसमें पिसा हुआ प्याज-नारियल का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
    • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गोडा मसाला डालें। मसालों को हल्का भूनें और फिर उबली हुई मोठ डाल दें। अब इसमें 2-3 गिलास पानी डालें। याद रहे, मिसल की ग्रेवी पतली होती है, गाढ़ी नहीं। स्वादानुसार नमक डालें और ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। जब ऊपर लाल रंग की 'तरी' दिखने लगे, तो समझ जाइये आपका मिसल तैयार है।
    • इसे सर्व करने के लिए, सबसे पहले एक गहरी प्लेट या कटोरे में उबली हुई मठ और थोड़ी गाढ़ी ग्रेवी डालें।
    • उसके ऊपर ढेर सारा मिक्सचर डालें। अब ऊपर से वो तीखी लाल तरी डालें।
    • आखिर में बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और थोड़ा-सा नींबू निचोड़ें।
    • आपका गरमा-गरम और स्पाइसी मिसल पाव तैयार है। इसे नरम पाव के साथ परोसें।

    यह भी पढ़ें- सलाद या सब्जी ही नहीं, नाश्ते में ट्राई करें गाजर के टेस्टी पराठे; सिंपल है बनाने का तरीका

    यह भी पढ़ें- शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ खास? तो ट्राई करें गुजरात की मशहूर दाबेली; बहुत आसान है रेसिपी