Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिस्किट-समोसा छोड़िए और चाय के साथ खाइए ये हेल्दी स्नैक्स, टी-टाइम में लगेगा स्वाद और सेहत का तड़का

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 01:36 PM (GMT+05:30)

    कुछ लोगों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है बल्कि इमोशन है। सुबह उठने के बाद या शाम की थकान मिटाने के लिए कई लोग चाय पीते हैं। चाय के साथ अक्सर स्नैक ...और पढ़ें

    अब चाय के साथ खाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    अब चाय के साथ खाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है।
    2. चाय के साथ तला-भुना खाने की जगह हेल्दी स्नैक्स खाना ज्यादा बेहतर है।
    3. ये हेल्दी स्नैक्स खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Snacks for Tea: चाय, भारत में सबसे लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। चाहे सुबह की उबासी दूर करने के लिए हो या फिर शाम की थकान मिटाने के लिए, चाय हमेशा से ही हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा रही है। हालांकि, अक्सर हम चाय के साथ कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन सेहत के लिए हानिकारक होता है।

    साथ ही, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए चाय के साथ कुछ हेल्दी खाना फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको चाय के साथ खाने के लिए 5 ऐसे हेल्दी स्नैक्स बताएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

    ओट्स चीला

    ओट्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं। ओट्स का चीला बनाने के लिए आप इसमें सब्जियां, पनीर या दही मिला सकते हैं। यह नाश्ता न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है।

    यह भी पढ़ें: सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है शाम की चाय, जानिए कौन-से लोग पी सकते हैं और किन्हें करना चाहिए अवॉइड?

    मखाना

    मखाना एक बेहद पौष्टिक स्नैक हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। आप मखाने को रोस्ट करके या फिर दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। यह नाश्ता आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    ढोकला

    ढोकला बेसन को फर्मेंट करके बनाया जाता है। साथ ही, इसे स्टीम करके बनाया जाता है, जिसके कारण इसमें कैलोरी कम होती है और फर्मेंटेड होने की वजह से यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    वेजिटेबल सैंडविच

    सैंडविच एक आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है। आप अपनी पसंद की सब्जियों जैसे कि टमाटर, खीरा, प्याज, और लेट्यूस के साथ सैंडविच बना सकते हैं। आप इसमें थोड़ा-सा पनीर या चिकन भी मिला सकते हैं। यह नाश्ता आपको जरूरी विटामिन और मिनरल्स देता है। साथ ही, सैंडविच के साथ चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

    मूंगफली

    मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का एक अच्छा स्रोत हैं। आप मूंगफली को रोस्ट करके खा सकते हैं। मूंगफली खाने से आपका मूड अच्छा रहता है और आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है।

    चाय पीते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

    • तली हुई चीजों से बचें- तली हुई चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। इसलिए चाय के साथ तली हुई चीजें खाने से बचें।
    • चीनी कम खाएं- ज्यादा चीनी खाना मोटापे और डायबिटीज का कारण बन सकता है। इसलिए चीनी कम करने की कोशिश करें।
    • पानी पिएं- चाय के साथ पानी पीना आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसलिए चाय पीने से पहले पानी पिएं। खासकर सुबह के समय।
    • सीमित मात्रा में पिएं- कोशिश करें कि आप दिन में एक से दो कप चाय ही पिएं। ज्यादा चाय पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

    यह भी पढ़ें: एक महीना चाय में चीनी की जगह मिलाएं गुड़, सेहत में नजर आएंगे हैरान करने वाले बदलाव!