Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lohri 2025: इन 5 पकवानों से बनाएं लोहड़ी का त्योहार और भी खास, स्वाद और सेहत हर मामले में हैं लाजवाब

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    लोहड़ी का त्योहार भारत के कई हिस्सों में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन खास पकवान भी बनाए जाते हैं जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि से ...और पढ़ें

    Lohri 2025: लोहड़ी के त्योहार को खास बना देते हैं 5 पकवान (Image Source: Freepik)
    Lohri 2025: लोहड़ी के त्योहार को खास बना देते हैं 5 पकवान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है।
    2. इसके अगले दिन कई लोग मकर संक्रांति का त्योहार मनाते हैं।
    3. लोहड़ी के मौके पर कुछ खास पकवानों का मजा जरूर लिया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2025: रबी फसल की कटाई का प्रतीक माना जाने वाला लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार सर्दी की विदाई और गर्मी के स्वागत का प्रतीक है।

    13 जनवरी को लोहड़ी के दिन लोग लकड़ियां इकट्ठा करके जलाते हैं, गीत गाते हैं और नाच-गाने का भी मजा लेते हैं। हालांकि, लोहड़ी का असली मजा तो तब आता है जब हम इसके पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 व्यंजनों (Top 5 must-have foods for Lohri) के बारे में बताते हैं जो इस त्योहार की रौनक को पूरा करने का काम करते हैं।

    1) गुड़ की चिक्की

    लोहड़ी का सबसे लोकप्रिय पकवान है तिल और गुड़ की चिक्की। तिल और गुड़ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तिल में कैल्शियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं, गुड़ में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून की कमी को दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

    2) रेवड़ी

    रेवड़ी के बिना लोहड़ी का मजा फीका-सा रहता है। यह गुड़ और विभिन्न प्रकार के मेवों से बनाई जाती है। रेवड़ी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी देती है। गुड़ में आयरन और अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस मकर संक्रांति घर पर बनाएं 5 तरह की गजक, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

    3) तिल के लड्डू

    तिल के लड्डू भी लोहड़ी पर बनाए जाने वाले लोकप्रिय पकवानों में से एक हैं। तिल में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गुड़ और तिल का मेल सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है।

    4) सरसों का साग और मक्के की रोटी

    सरसों का साग और मक्के की रोटी पंजाब का एक पारंपरिक व्यंजन है। लोहड़ी के दिन इसे विशेष रूप से बनाया जाता है। सरसों के साग में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी होता है जो त्वचा और आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं, मक्के की रोटी में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    5) आटे की पिन्नी

    आटे की पिन्नी एक और स्वादिष्ट पकवान है जो लोहड़ी पर बनाया जाता है। इसे गेहूं के आटे, घी, गुड़ और मेवों से बनाया जाता है। पिन्नी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं।

    यह भी पढ़ें- गुड़ के साथ ये एक चीज मिलाकर बनाएं पौष्टिक लड्डू, सर्दी में भी होगा गर्मी का अहसास