Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहड़ी की थाली रहेगी अधूरी, अगर नहीं चखा इन 7 चीजों का स्वाद! नोट करें ये पारंपरिक रेसिपीज

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 06:50 PM (IST)

    कुछ ही दिनों में लोहड़ी का त्योहार आना वाला है। यह पर्व खुशियों, परंपराओं और स्वाद से जुड़ा होता है। आग की लपटों के साथ जब घरों में पारंपरिक पकवानों क ...और पढ़ें

    लोहड़ी की खुशियों में शामिल करें ये टेस्टी रेसिपीज (Picture Credit - AI Generated)

    लोहड़ी की खुशियों में शामिल करें ये टेस्टी रेसिपीज (Picture Credit - AI Generated)

    HighLights

    1. लोहड़ी उत्तर भारत का बेहद खास त्योहार है

    2. लोहड़ी नई फसल की कटाई का प्रतीक है

    3. इस त्योहार पर क्लासिक रेसिपी बनाई जाती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार सर्दियों की विदाई और नई फसल की कटाई का प्रतीक माना जाता है। आग के चारों ओर लोग इकट्ठा होते हैं और ढोल की थाप पर नाचते हैं। इन सबके बीच अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा बातें होती हैं, तो वह है लोहड़ी का स्पेशल खाना। लोहड़ी पर बनने वाली पारंपरिक रेसिपी न सिर्फ स्वाद से भरपूर होती हैं, बल्कि सेहत और संस्कृति से भी गहराई से जुड़ी होती हैं। अगर आप भी इस लोहड़ी पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये 7 क्लासिक रेसिपी आपके त्योहार का मजा दोगुना कर सकती हैं।

    सरसों का साग और मक्के की रोटी

    Sarson ka Saag Makki ki Roti

    (Picture Credit - Canva)

    लोहड़ी का जिक्र हो और सरसों के साग-मक्के की रोटी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह परंपरा की पहचान भी है। सर्दियों में गरमा-गरम रोटी और साग खाने का एहसास लोहड़ी को और खास बना देता है।

    तिल और गुड़ के लड्डू

    Sesame and jaggery laddus

    (Picture Credit - Canva)

    लोहड़ी तिल और गुड़ के लड्डू के बिना अधूरी है। तिल और गुड़ का कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए भी बेहतरीन सोर्स है। भुने तिल को दरदरा पीसकर गुड़ में मिलाएं और गोल लड्डू बना लें। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खाना खूब पसंद होता है।

    मूंगफली की चिक्की

    Crushed Peanut Chikki

    (Picture Credit - Canva)

    मूंगफली की कुरकुरी मिठास और गुड़ की गर्माहट इस चिक्की को हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट बनाती है। यह आसान और झटपट भी बन जाने वाली डिश है। यह स्वाद के साथ-साथ रिश्तों में मिठास भी घोल देता है।

    खबरें और भी

    रेवड़ी

    Revadi

    (Picture Credit - Canva)

    लोहड़ी का त्योहार रेवड़ी के बिना फीका सा रहता है। यह गुड़, तिल और मेवों के बनाई जाती है। तिल की रेवड़ी इस त्योहार की सबसे फेमस मिठाई है। यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देती है, बल्कि सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाती है।

    आटे की पिन्नी

    aate ki pinni

    (Picture Credit - Canva)

    आटे की पिन्नी एक और स्वादिष्ट डिश है, जो लोहड़ी के खास मौके पर बनाई जाती है। इसे सर्दियों की सुपरफूड मिठाई कहा जाता है। घी, आटा, मेवे और गुड़ से बनी पिन्नी शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ ताकत भी देती है।

    गजक

    Gajak

    (Picture Credit - Canva)

    गुड़ और तिल से बनी गजक लोहड़ी की थाली को कंप्लीट करती है। कुरकुरी गजक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की पसंद होती है। इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है, जिससे त्योहार के बाद भी स्वाद बना रहता है।

    कड़ा प्रसाद

    Kadha Prasad

    (Picture Credit - Canva)

    लोहड़ी के खास मौके पर गुरुद्वारों से लेकर घर-घर में आटे का हलवा बनाया जाता है, जिसे कड़ा प्रसाद भी कहा जाता है। गेहूं का आटा, घी, चीनी और पानी से बनने वाला हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।

    यह भी पढ़ें - ऊपर से कुरकुरे, अंदर से सॉफ्ट: बचे हुए चावल से झटपट बनाएं क्रिस्पी कटलेट, हर कोई करेगा तारीफ

    यह भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ का जायका: हर फूडी की लिस्ट में होनी चाहिए यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज