Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ का जायका: हर फूडी की लिस्ट में होनी चाहिए यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 01:15 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ की संस्कृति जितनी समृद्ध है, उतना ही लाजवाब यहां का स्वाद है। यहां के व्यंजनों में चावल और विभिन्न प्रकार की दालों का खूबसूरती से इस्तेमाल क ...और पढ़ें

    स्वाद में लाजवाब हैं छत्तीसगढ़ के 9 वेजिटेरियन पकवान (Image Source: AI-Generated)

    स्वाद में लाजवाब हैं छत्तीसगढ़ के 9 वेजिटेरियन पकवान (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. फरा और बाफौरी जैसी डिशेज कम तेल में तैयार हो जाती हैं

    2. कढ़ी और भाजी से लेकर यहां दाल के वड़े भी खूब खाए जाते हैं

    3. ये डिशेज स्वाद के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम भारतीय खाने की बात करते हैं, तो अक्सर पंजाबी या साउथ इंडियन डिशेज का ही नाम आता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्वाद का एक ऐसा छिपा खजाना है, जो अगर एक बार आपकी जुबान पर चढ़ गया, तो उतरना मुश्किल है।

    जी हां, यहां के ज्यादातर पकवान चावल और दाल से बनते हैं। सबसे खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ी खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि कम तेल और मसालों की वजह से बहुत हेल्दी भी होता है। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ की उन 9 वेजिटेरियन डिशेज के बारे में (Chhattisgarh Famous Food), जिन्हें एक बार ट्राई करने पर आप बार-बार खाना चाहेंगे।

    फरा

    fara

    (Image Source: Instagram) 

    इसे छत्तीसगढ़ का 'देसी मोमोज' भी कहा जा सकता है। पके हुए चावल और चावल के आटे से बनी यह डिश भाप में पकाई जाती है। इसे मिर्च और तिल के तड़के के साथ परोसा जाता है। हरी चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब होता है।

    चीला

    cheela

    (Image Source: Instagram)

    छत्तीसगढ़ी नाश्ते की बात हो और 'चीला' का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। चावल के आटे और पानी के घोल से बना यह पतला पैनकेक बेहद हल्का और स्वादिष्ट होता है। इसे अक्सर टमाटर की चटनी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

    खबरें और भी

    मुठिया

    muthiya

    (Image Source: Instagram)

    मुठिया को चावल के आटे और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे भाप में पकाने के बाद तेल और राई के साथ फ्राई किया जाता है। यह चाय के समय के लिए एक परफेक्ट स्नैक है।

    बरा

    bara

    (Image Source: Instagram)

    जैसे दक्षिण भारत में मेदु वड़ा मशहूर है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में 'बरा' लोकप्रिय है। उड़द दाल से बना यह वड़ा त्यौहारों और शादियों में विशेष रूप से बनाया जाता है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से एकदम नरम होता है।

    बाफौरी

    bafauri

    (Image Source: Instagram)

    अगर आप सेहत को लेकर जागरूक हैं, तो बाफौरी आपके लिए बेस्ट है। इसे चना दाल और कई तरह की सब्जियों को मिलाकर भाप में पकाया जाता है। इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है, जिससे यह एक हेल्दी ऑप्शन बन जाता है।

    आमट

    aamat

    (Image Source: Instagram)

    बस्तर के इलाकों में मशहूर 'आमट' को छत्तीसगढ़ का 'सांभर' भी कहा जा सकता है। इसे मिक्स वेजिटेबल्स और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ बनाया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे बैंबू शीट्स के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक अनोखा स्वाद देता है।

    डुबकी कढ़ी

    dubki kadhi

    (Image Source: Instagram)

    यह छत्तीसगढ़ की एक बेहद दिलचस्प डिश है। इसमें दही की कढ़ी बनाई जाती है और उसमें उड़द दाल के छोटे-छोटे पकोड़े सीधे 'डुबोकर' पकाए जाते हैं (इसीलिए इसका नाम दुबकी है)।

    अंगाकर रोटी

    angakar roti

    (Image Source: Instagram)

    यह रोटी अपनी खास कुकिंग स्टाइल के लिए जानी जाती है। चावल के आटे से बनी इस मोटी रोटी को पलाश या केले के पत्तों के बीच रखकर कोयले की आंच पर सेंका जाता है। पत्तों की सौंधी महक इस रोटी के स्वाद को दोगुना कर देती है।

    ठेठरी और खुरमी

    thethari

    (Image Source: Instagram)

    यह कॉम्बिनेशन छत्तीसगढ़ के सबसे पॉपुलर स्नैक्स का है। 'ठेठरी' बेसन से बनी नमकीन और कुरकुरी डिश है, जिसका आकार टेढ़ा-मेढ़ा होता है। वहीं 'खुरमी' गेहूं और गुड़ से बनी मीठी डिश है। चाय के साथ इन दोनों का मजा दोगुना हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- असम का जायका: सिर्फ चाय ही नहीं, यहां का 'वेजिटेरियन खाना' भी है लाजवाब; आपका दिल जीत लेंगी 9 डिशेज

    यह भी पढ़ें- ओडिशा का जायका: स्वाद में बेमिसाल हैं 9 शाकाहारी व्यंजन, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे