Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लंच में खाना है कुछ स्पेशल? घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा काजू पनीर मसाला, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 05:58 PM (IST)

    लंच के लिए अगर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो काजू पनीर मसाला बेहतरीन ऑप्शन है। ...और पढ़ें

    इस आसान तरीके से बनाएं काजू पनीर मसाला (AI Generated Image)

    इस आसान तरीके से बनाएं काजू पनीर मसाला (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप लंच में कुछ रिच, क्रीमी और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो काजू पनीर मसाला आपके लिए परफेक्ट डिश है।

    यह रेस्टोरेंट-स्टाइल करी घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है और इसकी खासियत है कि इसे दो आसान तरीकों से तैयार किया जा सकता है, एक प्याज-टमाटर बेस्ड मसालेदार ग्रेवी और दूसरी रिच काजू-क्रीम ग्रेवी। आइए जानते हैं इसे बनाने के दोनों तरीके।

    प्याज-टमाटर बेस्ड काजू पनीर मसाला

    सामग्री

    • पनीर - 200 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
    • काजू - 10-12 भिगोए हुए
    • प्याज - 2 मध्यम (बारीक कटे)
    • टमाटर - 2 मध्यम (कटे हुए)
    • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
    • हरी मिर्च - 1
    • हल्दी - 1/2 चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
    • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
    • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
    • तेल - 2 बड़े चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • हरा धनिया - सजावट के लिए

    बनाने की विधि

    सबसे पहले प्याज और टमाटर को हल्का सा तेल डालकर भून लें और ठंडा होने पर काजू के साथ पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।अब कढ़ाई में तेल गर्म करके अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च भूनें। इसके बाद इसमें प्याज-टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया) मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।नमक स्वादानुसार और थोड़ा पानी डालें, फिर उबाल आने दें।अब पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें।यह मसालेदार वर्जन खासकर चपाती या तंदूरी रोटी के साथ लंच में अमेजिंग लगता है।

    Kaju Paneer

    (Picture Courtesy: Instagram)

    काजू-क्रीम बेस्ड काजू पनीर मसाला

    सामग्री

    • पनीर - 200 ग्राम
    • काजू - 15-20 (भिगोकर पेस्ट बनाया हुआ)
    • फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
    • प्याज - 1 (कटी हुई)
    • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
    • इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
    • सफेद मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
    • मक्खन - 2 बड़े चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • हरा धनिया या कसूरी मेथी - सजावट के लिए

    बनाने की विधि

    इसे बनाने के लिए एक पैन में बटर गरम करके प्याज और अदरक-लहसुन को हल्का सा भून लें।अब इसमें काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते रहें।थोड़ी क्रीम और पानी डालकर ग्रेवी को क्रीमी बना लें।इसमें सफेद मिर्च, इलायची पाउडर और नमक डालें। इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।आखिर में ऊपर से क्रीम और कसूरी मेथी डालकर सजाएं। यह रिच और क्रीमी डिश खासकर नान, बटर रोटी या जीरा राइस के साथ लंच को खास बना देती है।


    खबरें और भी