Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाना शुरू कर दें 4 चीजें, इन 5 फूड्स से करें पूरी तरह परहेज

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:38 PM (IST)

    तपती गर्मी और लू से बचने के लिए खान-पान में सावधानी बरतनी जरूरी है। डिहाइड्रेशन और अपच से बचने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। ...और पढ़ें

    हीटवेव के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? (Picture Courtesy: Freepik)

    हीटवेव के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। तपती धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में लू से बचने के लिए सिर्फ बाहरी सुरक्षा काफी नहीं। इस बात पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है कि आप क्या खा-पी रहे हैं।

    गर्मी के मौसम में पोषण का ध्यान रखना काफी जरूरी है, वरना कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को ताकत भी दें और ठंडा भी रखें, ताकि गर्मी से मार से राहत मिले। आइए जानें तपती गर्मी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

    हीटवेव में क्या खाएं? 

    गर्मी से लड़ने के लिए आपके शरीर को ऐसे फूड्स की जरूरत होती है जो पानी से भरपूर हों और तासीर में ठंडे हों-

    • पानी से भरपूर फल और सब्जियां- तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी को खूब सारी मात्रा में खाएं। गर्मियों के लिए ये सुपरफूड हैं। इनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में हाइड्रेटेड रखते हैं।
    • नारियल पानी और छाछ- नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे अच्छासोर्स है। वहीं, एक गिलास ठंडी छाछ न केवल शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि पाचन में भी सुधार करती है।
    • देसी ड्रिंक्स- भारत में सदियों से सत्तू को गर्मी का रामबाण इलाज माना गया है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लू से बचाता है। इसी तरह, कच्चे आम से बना आम पन्ना लू लगने के जोखिम को कम करता है और शरीर को रिफ्रेश करता है।
    • खट्टे फल- संतरा, नींबू और मौसंबी जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी और पानी से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।
    Summer diet
    (AI Generated Image)

    किन चीजों से करें सख्त परहेज? 

    गर्मी के मौसम में कुछ चीजें आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकती हैं और डिहाइड्रेट भी करती हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है-

    • ज्यादा नमक और मिर्च-मसाले- ज्यादा नमक वाला खाना शरीर से पानी सोख लेता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं मसालेदार खाना शरीर में गर्मी पैदा करता है।
    • तला-भुना और हैवी खाना- समोसे, पकौड़े या ज्यादा तेल वाला खाना पचाने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है, जिससे भारीपन महसूस होता है और अपच की समस्या हो सकती है।
    • हाई प्रोटीन मीट- गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में रेड मीट या ज्यादा मात्रा में मीट खाना पाचन को परेशान कर सकता है। 
    • शुगरी और कोल्ड ड्रिंक्स- लोगों को लगता है कि कोल्ड ड्रिंक राहत देती है, लेकिन इनमें मौजूद चीनी और कार्बोनेशन शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकते हैं।
    • ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी- कैफीन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिससे शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी पिएं।

    खबरें और भी