दिल्ली में 40 डिग्री पहुंचने वाला है पारा! बिना AC घर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं 7 आसान ट्रिक्स
घर को ठंडा रखने के लिए आप कुछ नेचुरल और स्मार्ट तरीके अपना सकते हैं, जिससे बिजली का बिल भी बचेगा। ...और पढ़ें
-1776229763263_m.webp)
तपती गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 17 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और लू के बीच घर को बिना एसी के ठंडा रखना चुनौती बन जाता है। लेकिन अगर आपके एसी नहीं है, तो चिंता मत करिए।
कुछ बहुत आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपने घर को बिना एसी के भी नेचुरली ठंडा रख सकते हैं। ये टिप्स आपका बिजली का बिल भी बचाएंगे और गर्मी की मार से भी आपको बचाएंगे। आइए जानें कैसे।
खिड़की और दरवाजों पर भारी पर्दे लगाएं
खिड़कियों और दरवाजों से धूप सीधी घर के अंदर आती है, जिसके कारण घर के अंदर का तापमान भी बढ़ने लगता है। दिन के समय, खासतौर से दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक, अपने घर की खिड़कियों को बंद रखें और उन पर मोटे डार्क शेड वाले पर्दे लगाएं। ये पर्दे घर के अंदर धूप आने रोकते हैं। इससे कमरे के तापमान में काफी गिरावट आती है।
खस के पर्दों का जादू
हमारी पारंपरिक खस की टट्टियां या पर्दे आज भी गर्मी भगाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं। अगर आपके घर में बालकनी या बड़ी खिड़कियां हैं, तो वहां खस के पर्दे लगाएं। जब इन पर पानी छिड़का जाता है, तो इनसे छनकर आने वाली हवा न केवल ठंडी होती है, बल्कि उसमें एक सोंधी खुशबू भी होती है जो मन को शांत करती है।
-1776230623891.jpg)
(AI Generated Image)
गैस और ओवन का कम इस्तेमाल
दोपहर के समय रसोई में गैस स्टोव, ओवन या माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने से घर का तापमान तेजी से बढ़ता है। कोशिश करें कि खाना या बेकिंग का काम सुबह जल्दी या शाम को करें। इसके अलावा, ड्रायर और डिशवॉशर जैसे डिवाइस भी गर्मी पैदा करते हैं, इसलिए दोपहर में इनके इस्तेमाल से बचें।
खबरें और भी
घर के अंदर पौधे लगाएं
पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वे वातावरण को ठंडा भी रखते हैं। एलोवेरा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और एरेका पाम जैसे पौधे घर के अंदर की हवा को शुद्ध करते हैं और नमी बनाए रखते हैं। साथ ही, इनसे आपका घर भी देखने में खूबसूरत लगता है।
लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बंद करें
जलते हुए बल्ब भी गर्मी रिलीज करते हैं। इसलिए अगर कमरे में जरूरत न हो, तो लाइट्स बंद रखें। पुराने पीले बल्बों की जगह LED लाइट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये कम बिजली लेती हैं और गर्मी भी बहुत कम पैदा करती हैं। साथ ही, टीवी और कंप्यूटर जैसे गैजेट्स को इस्तेमाल न होने पर स्विच ऑफ कर दें।
सूती चादर बिछाएं
गर्मियों में बेडशीट और तकिए के कवर के लिए सिर्फ कॉटन का कपड़ा चुनें। सूती बेडशीट पसीना सोखती है, जिससे सोते समय शरीर को ठंडक महसूस होती है। सिल्क या सिंथेटिक कपड़ों से बचें, क्योंकि वे गर्मी को रोकते हैं और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
हवा का सही वेंटिलेशन
जब सूरज ढल जाए और बाहर का तापमान कम हो जाए, तब घर की सभी खिड़कियां खोल दें। सुबह जल्दी और देर शाम की ठंडी हवा को घर के अंदर आने दें। इससे कमरे के अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ताजी हवा अंदर आएगी।