Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में अमृत से कम नहीं है सत्तू का शरबत, लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में है मददगार

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:00 PM (IST)

    सत्तू का शरबत पेट को ठंडा रखता है और गर्मी के मौसम में लू से बचाने में भी काफी मदद करता है। ...और पढ़ें

    सत्तू का शरबत है सेहत के लिए वरदान (AI Generated Image)

    सत्तू का शरबत है सेहत के लिए वरदान (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब शरीर की एनर्जी खत्म होने लगती है, तब बिहार और उत्तर प्रदेश की यह पारंपरिक ड्रिंक सत्तू किसी वरदान से कम नहीं लगती। सत्तू मुख्य रूप से भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है, जिसे गरीबों का प्रोटीन भी कहा जाता है। 

    यह न केवल सस्ता है, बल्कि इसके गुण इसे किसी सुपरफूड से कम नहीं बनाते।आइए जानते हैं गर्मी में सत्तू का शरबत पीने के लाजवाब फायदे और इसे बनाने की विधि।

    सत्तू के शरबत के फायदे

    • शरीर को रखता है ठंडा- सत्तू की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के दिनों में इसे पीने से शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित करता है और लू से बचाने में ढाल का काम करता है।
    • एनर्जी का पावरहाउस- सत्तू में हाई प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे यह वजन घटाने में भी सहायक है।
    • पाचन तंत्र के लिए रामबाण- सत्तू में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधरता है। यह पेट को साफ रखने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
    • डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में लाभकारी- सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है।
    Sattu Sharbat (1)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी

    ज्यादातर लोग सत्तू को नमकीन पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह ज्यादा रिफ्रेशिंग होता है।

    सामग्री (2 गिलास के लिए)-

    • सत्तू- 4 बड़े चम्मच
    • ठंडा पानी- 2 गिलास
    • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
    • भुना हुआ जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
    • काला नमक- स्वादानुसार
    • बारीक कटा प्याज- 1 छोटा चम्मच
    • हरी मिर्च और हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • पुदीना के पत्ते- गार्निश के लिए

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले एक बड़े बर्तन या जग में सत्तू डालें।
    • फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि कोई गांठ न रहे।
    • अब बचा हुआ ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह घोलें।
    • इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस, बारीक कटा प्याज, मिर्च और धनिया डालें और मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें।
    • अब इसे गिलास में डालें और पुदीना पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    मीठा सत्तू शरबत बनाने का तरीका

    अगर आपको मीठा पसंद है, तो आप सत्तू में चीनी या गुड़ का पाउडर मिलाकर, चुटकी भर इलायची के साथ इसे तैयार कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक है।


    खबरें और भी