Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर भारत में शुरू होने वाला है हीटवेव का टॉर्चर! लू और गर्मी से बचने के लिए अभी से कर लें तैयारी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

    गर्मी का पारा बढ़ने वाला है। दिल्ली में 17 अप्रैल तक 40 डिग्री तक तापमान पहुंचने की आशंका है। ...और पढ़ें

    हीटवेव में सावधानी है जरूरी है (Picture Courtesy: Freepik)

    हीटवेव में सावधानी है जरूरी है (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी भारत में तापमान बढ़ने वाला है। आशंका है कि 17 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जैसे-जैसे पारा 40 डिग्री के पार जाएगा, चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप भी बढ़ेगा।

    ऐसी चिलचिलाती गर्मी न सिर्फ थकाने वाली होती है, बल्कि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या की वजह भी बन सकती है। ऐसे में खुद को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। आइए जानें इसके लिए कुछ असरदार तरीकों के बारे में।

    हाइड्रेशन है सबसे जरूरी

    गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। इसके कारण डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो बेहद खतरनाक है।

    • भरपूर मात्रा में पानी- प्यास लगने का इंतजार न करें। दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। घर से बाहर निकलें, तो अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें।
    • इलेक्ट्रोलाइट्स का साथ- केवल सादा पानी काफी नहीं है। नींबू पानी, ओआरएस या नारियल पानी भी पिएं, ताकि शरीर में नमक और शुगर का बैलेंस बना रहे।
    • देसी ड्रिंक्स- छाछ, आम पन्ना, और बेल का शरबत प्रकृति के बेहतरीन कूलेंट हैं। ये न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि गर्मियों में पेट भी ठंडा रखते हैं।
    • पानी से भरपूर फल- अपनी डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी शामिल करें। इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है।
    Heat Protection
    (AI Generated Image)

    गर्मी के अनुकूल कपड़े

    • गर्मी के मौसम में सही कपड़े पहनना जरूरी है, ताकि आपका शरीर बढ़ते तापमान को झेल सके।
    • गर्मियों में सिंथेटिक या पॉलिएस्टर के बजाय सूती या लिनन के कपड़े पहनें। ये पसीने को सोखते हैं और हवा को शरीर तक पहुंचने देते हैं।
    • गहरे रंग, जैसे- काला या गहरा नीला गर्मी को सोखते हैं। वहीं, सफेद और हल्के पेस्टल रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है।
    • टाइट कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि पसीना जल्दी सूखे और त्वचा सांस ले सके।
    • घर से बाहर अगर तेज धूप में जाना पड़ रहा है, तो सिर पर गीला रुमाल बांध सकते हैं या गीले रुमाल से अपनी त्वचा पोंछ सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी।

    घर को रखें ठंडा

    • दोपहर के समय घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे घर में गर्मी कम ट्रैप होगी। आप अपनी बालकनी में खस के पर्दों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • सुबह जल्दी और शाम को सूरज ढलने के बाद खिड़कियां खोल दें, ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके।
    • एक पुरानी तकनीक जो आज भी कारगर है, खिड़की के सामने एक गीली चादर लटका दें। इससे आने वाली हवा प्राकृतिक रूप से ठंडी हो जाएगी।
    • मनी प्लांट, एलोवेरा और स्नेक प्लांट जैसे पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि कमरे को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।
    • अगर तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, तो पंखे का इस्तेमाल न करें। इससे शरीर को और ज्यादा गर्मी लगेगी। 
    • अगर एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 27 डिग्री सेल्सियस पर तापमान सेट करें और साथ में एक पंखा चलाएं। इससे घर जल्दी ठंडा होगा और बिजली की बचत भी होगी। 

    ये सावधानियां भी हैं जरूरी

    • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
    • अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
    • भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें, क्योंकि गर्मी के मौसम में भारी खाने से अपच की समस्या हो सकती है।


    Source: