Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारियल पानी या छाछ: आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जरूरत के हिसाब से चुनें सही ड्रिंक

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:57 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी और छाछ सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ...और पढ़ें

    नारियल पानी या छाछ, क्या है ज्यादा बेहतर? (AI Generated Image)

    नारियल पानी या छाछ, क्या है ज्यादा बेहतर? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में खुद को तरोताजा रखने के लिए हम अक्सर नारियल पानी या छाछ पीना पसंद करते हैं। ये दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार हैं, लेकिन आपकी सेहत की जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर है? 

    इस सवाल का जवाब जानने के लिए पहले आपको इन दोनों के गुणों के बारे में जानना होगा, तभी आप चुन पाएंगे कि आपके लिए बेस्ट क्या है। आइए जानें इस बारे में।

    दोनों में क्या है समानता?

    नारियल पानी और छाछ, दोनों ही कैलोरी में कम होते हैं। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर के तापमान को कम करने में भी मदद करते हैं। अगर आप गर्मी और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं, तो ये दोनों ही ड्रिंक्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

    नारियल पानी

    Coconut water (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    नारियल पानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हमारे शरीर के फ्लूएड से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा होती है, खासतौर से पोटेशियम की। जब आप तेज धूप से वापस आते हैं या बहुत ज्यादा पसीना बहता है, तो नारियल पानी एक माइल्ड IV ड्रिप की तरह काम करता है, जो तुरंत एनर्जी देता है। जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते-पीते, उनके लिए नारियल पानी रिकवरी और हाइड्रेशन का सबसे बेहतरीन जरिया है। इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल नहीं होती और यह प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है।

    छाछ

    Butter milk

    (Picture Courtesy: Freepik)

    दूसरी ओर, छाछ भारतीय घरों का पारंपरिक अमृत है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। छाछ की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया हैं, जो हमारे पेट के स्वास्थ्य को सुधारते हैं। अगर आपका लक्ष्य पाचन तंत्र को मजबूत करना, शरीर की सूजन कम करना और लंबे समय तक मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखना है, तो छाछ आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फैट की थोड़ी मात्रा होती है, जो शरीर को फुल होने का एसास कराती है।

    खबरें और भी

    क्या है आपके लिए बेहतर?

    • हाइड्रेशन और रिकवरी के लिए- अगर आप खेलकूद से जुड़े हैं या धूप में ज्यादा समय बिताते हैं, तो नारियल पानी सबसे बेस्ट है।
    • पेट की सेहत के लिए- अगर आप पाचन सुधारना चाहते हैं और मेटाबॉलिक हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं, तो छाछ ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। 

    किस समय पीना है सही?

    इन दोनों ही ड्रिंक्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए इन्हें सुबह या दोपहर में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।