Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह की शुरुआत करें इन 5 नेचुरल ड्रिंक्स के साथ, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:53 PM (IST)

    अगर आपको अपनी सेहक को दुरुस्त रखना है, तो ये जानना बेहद जरूरी है कि इसकी शुरुआत सुबह से होती है। अगर आप दिन की शुरुआत आप सही और हेल्दीड्रिंक से करते ह ...और पढ़ें

    सुबह खाली पेट पानी की जगह पिएं ये जादुई ड्रिंक्स (Picture Credit - AI Generated)

    सुबह खाली पेट पानी की जगह पिएं ये जादुई ड्रिंक्स (Picture Credit - AI Generated) 

    HighLights

    1. दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह की शुरुआत हेल्दी करें

    2. सुपरचार्ज रहने के लिए पिएं ये मॉर्निंग ड्रिंक्स

    3. ये जूस पीने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहना आज हर किसी की प्रायोरिटी है। इसके लिए लोग डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक में कई छोटे-बड़े बदलाव करते हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत का पहला गिलास काफी हद तक यह तय करता है कि आपका दिन कैसा गुजरेगा। नॉर्मल पानी पीना तो हर कई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी जगह कुछ खास पिया जाएं, तो ये आपकी सेहत, मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को सुपरचार्ज कर सकती हैं? आइए जानें कुछ ऐसी 5 मॉर्निंगड्रिंक्स के बारे में, जो आपको दिनभरएनर्जेटिक बनाए रखेंगे।

    नारियल पानी

    कुछ लोग सुबह की शुरुआत नारियल पानी पीने से करते हैं। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। सुबह नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और दिनभरफ्रेशनेस बनी रहती है।

    ग्रीन टी

    ग्रीन टीएंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, यह वजन कंट्रोल करने के लिए अच्छा ऑप्शन होता है। अगर आप रोज सुबह एक कप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ शरीर गर्म रहता है, बल्कि एनर्जी और फोकस भी बढ़ाता है।

    वेजिटेबल जूस

    अगर आप सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं, लेकिन इससे भी कुछ थकान दूर नहीं हो रही है, तो पालक, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पिएं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है और थकान कम करता है।

    एलोवेरा जूस

    एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए नहीं, बल्कि पेट के लिए भी फायदेमंद है। इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो IBS जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं और गैस-अपच जैसी परेशानियों को भी दूर रखते हैं।

    खबरें और भी

    अदरक वाली चाय

    ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत एक कप अदरक की चाय से भी करते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से मतली और उल्टी जैसी समस्या कम होती है। इसके लिए उबले पानी में कद्दूकस किया अदरक डालकर पांच मिनट तक छोड़ दें। यह पेट को हल्का और एनर्जी को बढ़ाता है।

    टमाटर का जूस

    अगर आपका हैंगओवर है या शरीर डिहाइड्रेटेड महसूस कर रहा है, तो टमाटर का जूस सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। यह लगभग 95% पानी होता है, जिससे शरीर तुरंत हाइड्रेटेड होता है। साथ ही, हैंगओवर के लक्षण भी कम कर सकता है।

    यह भी पढ़ें - अक्सर बढ़ा रहता है ब्लड प्रेशर, तो भूलकर भी न खाएं 3 चीजें; वरना सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें - खाते-खाते गले में क्यों अटक जाता है खाना? इन तरीकों से तुरंत पाएं राहत