Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाते-खाते गले में क्यों अटक जाता है खाना? इन तरीकों से तुरंत पाएं राहत

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 06:00 PM (IST)

    खाना खाते समय अचानक गले में कुछ अटक जाने का अहसास बेहद डराने वाला हो सकता है। लेकिन यह समस्या क्यों होती है, इसके पीछे शरीर का कौन-सा प्रोसेस जिम्मेदा ...और पढ़ें

    खाना खाते समय गले में फंस जाए तो अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Freepik)

    खाना खाते समय गले में फंस जाए तो अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Freepik)

    HighLights

    1. गले में खाना फंसना सेहत के लिए हानिकारक होता है

    2. खाना गले में अटकने से सांस लेने में दिक्कत आती है

    3. गले में खाना फंसने पर अपनाएं ये टिप्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अक्सर खाना जल्दबाजी में खाते हैं, जिससे अचानक खाना गले में फंस जाता है। हालांकि, यह एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभी इससे बड़ी परेशानी हो भी सकती है। कई बार गले में खाना अचकने से सांस तक लेने में दिक्कत आती है और यह काफी दर्दनाक भी हो सकता है। आखिर खाना गले में क्यों फंसता है और इस दौरान में क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में।

    गले में खाना फंसने की वजह क्या है?

    खाना निगलना जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं। जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर में तीन स्टेप में काम करता है।

    • सबसे पहले हम खाना चबाते हैं। दांत उसे छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं और लार उसे गीला कर सॉफ्ट बना देती है। अगर खाना ठीक से नहीं चबाया जाए, तो यहीं से परेशानी की शुरुआत हो सकती है।
    • इसके बाद जीभ खाना गले के पीछे की ओर धकेलती है और निगलने का प्रोसेस शुरू करता है। इस दौरान सांस की नली कुछ पलों के लिए बंद हो जाती है, ताकि खाना गलत रास्ते में न जाए।
    • लास्ट स्टेप में खाना फूड पाइप यानी इसोफेगस से होते हुए पेट तक पहुंचता है। अगर इन तीनों स्टेप में कहीं भी बैलेंस बिगड़ जाए, तो खाना फूड पाइप में अटक सकता है।

    खाना गले में फंसने पर क्या करें?

    कार्बोनेटेड ड्रिंक

    कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे कोला या सोडा पीने से नली में फंसा खाना निकलने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर अक्सर खाने को नरम करने के लिए इस तरीका का इस्तेमाल करते हैं।

    मक्खन

    मक्खन गले में फंसे खाने को आसानी से पेट तक पहुंचाने का काम करता है। यह नुस्खा थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक चम्मच मक्खन कभी-कभी एसोफैगस को चिकनाई देने में मदद करता है।

    इफर्वेसेंट ड्रग्स

    गले में खाना फंस जाने पर इफर्वेसेंट ड्रग्स पानी मिलाकर पिएं। यह पानी में मिलते ही बुलबुले बनाती हैं, जो फंसे हुए खाने को तोड़ने और उसे आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर यह दवा न हो, तो थोड़ा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पीना भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

    पानी पिएं

    कई बार खाना सूखा होने के कारण भी गले में फंस सकता है। ऐसे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते हैं, जिससे वह नरम होकर नीचे की ओर सरक जाएं।

    यह भी पढ़ें - क्या लोहे से लगी चोट के बाद वाकई जरूरी है टिटनेस का इंजेक्शन? हैरान कर देगा डॉक्टर का जवाब

    यह भी पढ़ें - क्या आप भी शकरकंद को समझते हैं मामूली सब्जी? इसके 6 गजब फायदे जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी