Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तपती गर्मी में करना पड़ रहा है ट्रैवल? लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गांठ बांध लें 7 सेफ्टी टिप्स

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 11:41 AM (IST)

    गर्मी के मौसम में ट्रैवल करना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे। ...और पढ़ें

    गर्मियों में कैसे करें सेफ ट्रैवल? (Picture Courtesy: Freepik)

    गर्मियों में कैसे करें सेफ ट्रैवल? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी जल्दी ही अपना भीष्ण रूप दिखाने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कहीं ट्रैवल करना काफी मुश्किल हो सकता है। हीटवेव के दौरान ट्रैवल करने से थकान तो ज्यादा होती ही है, साथ ही, स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान हो सकता है। 

    ऐसी स्थिति में अगर सही सावधानी न बरती जाए, तो आप लू की चपेट में भी आ सकते हैं। आइए जानें हीटवेव में ट्रैवल करना कैसे जोखिम भरा हो सकता है और अगर ट्रैवल करना भी पड़े, तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

    क्या हीटवेव में ट्रैवल करना सही है?

    अगर बहुत जरूरी न हो तो हीटवेव के दौरान लंबी यात्राओं से बचना चाहिए। ज्यादा तापमान शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक और थकावट का कारण बन सकता है। खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह जोखिम और भी बढ़ जाता है। हालांकि, अगर यात्रा टालना संभव न हो, तो पूरी तैयारी के साथ ही निकलना चाहिए।

    Travel Tips for summers (1)

    (AI Generated Image)

    हीटवेव में ट्रैवल करते समय क्या सावधानियां बरतें?

    • सही समय चुनें- हीटवेव में सबसे जरूरी है कि आप सीधे धूप के संपर्क से बचें। अपनी ट्रिप की प्लानिंग सुबह जल्दी या देर शाम/रात में बनाएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, सफर करने से हर हाल में बचें।
    • हाइड्रेशन का रखें ध्यान- सफर में प्यास लगने का इंतजार न करें और हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अपने साथ पानी की बोतलें रखें। केवल सादा पानी ही काफी नहीं है; शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने के लिए ओआरएस, नींबू पानी, ग्लूकोज या नारियल पानी पीते रहें। कैफीन वाली ड्रिंक्स, जैसे चाय या कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
    • सही कपड़े पहनें- ट्रैवल के दौरान फैशन से ज्यादा आराम का ख्याल रखें। हल्के रंग के, ढीले-ढाले और कॉटन या लिनन के कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और स्किन तक हवा भी पहुंचती है। अपनी आंखों को बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का सनग्लास, सिर के लिए चौड़ी टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें।
    • खान-पान में सावधानी- सफर के दौरान भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें। हल्का खाना खाएं, जैसे- तरबूज, खीरा, संतरा, जो पानी से भरपूर हों। रास्ते में मिलने वाले खुले कटे हुए फलों या पानी पीने से बचें, क्योंकि गर्मी में इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
    • सनस्क्रीन और स्किन केयर- त्वचा को झुलसने से बचाने के लिए कम से कम 30 SPF वाला सनस्क्रीन लगाएं। अपने साथ एक छोटा स्प्रे बोतल रखें जिसमें गुलाब जल या सादा पानी हो, ताकि बीच-बीच में चेहरे पर छिड़क कर ताजगी महसूस कर सकें।
    • गाड़ी की तैयारी- अगर आप कार से सफर कर रहे हैं, तो निकलने से पहले टायर प्रेशर, कूलेंट लेवल और AC की जांच जरूर करा लें। कभी भी खड़ी धूप में पार्क की गई कार में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें, क्योंकि बंद कार के अंदर का तापमान कुछ ही मिनटों में जानलेवा स्तर तक पहुंच सकता है।
    • शरीर के संकते समझें- अगर चक्कर आए, सिरदर्द हो या बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर रुकें और आराम करें। जरूरत पड़ने पर आस-पास मौजूद डॉक्टर से सलाह लें। 

    खबरें और भी