यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ की बास्केट चाट है नाश्ते के लिए परफेक्ट, सभी को आएगी खूब पसंद
ऑफिस के बाद शाम को स्नैक्स में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन तो जरूर करता है। अब ऐसे में आप चाहें तो टेस्टी लखनउ की बास्केट चाट भी बना सकते हैं (Luck ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow's Basket Chaat Recipe: शाम में ऑफिस से आने के बाद अक्सर कुछ चटपटा स्नैक खाने का मन करता है ऐसे में समोसे, कचौड़ी के अलावा कोई ऑप्शन समझ नहीं आता। लेकिन इस बार आप घर पर लखनवी चाट बास्केट ट्राई कर सकते हैं, जो घर में सभी को खूब पसंद आएगा। चाट एक ऐसा स्नैक है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट होता है। वैसे तो आपने चाट का मजा खूब लिया होगा लेकिन लखनऊ की बास्केट चाट को बनाकर आप अपनी चाट रेसिपी में ट्विस्ट दे सकते हैं। जैसे की नाम से पता लग रहा है ये चाट बास्टेक के आकार में बनाई जाती है। तो आइए जानते हैं लखनऊ की बास्केट चाट की रेसिपी के बारे में।
लखनऊ की बास्केट चाट बनाने के लिए सामग्री
- मैदा-2 कप
- तेल- एक चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- उबले आलू- 2 कप (मैश किए हुए)
- काबुली चने- 1 कप (उबले हुए)
- दही- 1 कप
- पुदीना और इमली की चटनी- 1-2 कप
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच (भुना हुआ)
- काली मिर्च- ¼ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- फीकी सेव- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरी धनिया- गार्निश के लिए
यह भी पढ़ें: इस तरह से बनाएंगे कचौड़ी, तो मिलेगा बाजार जैसा कुरकुरापन और स्वाद
विधि:
- लखनऊ की बास्केट चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालकर नरम आटा गूंध लें। अब इसे सेट होने के लिए 20-30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब बास्केट बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और एक लोई को बेलकर इसे एक कटोरी के ऊपर बिचा लें। ध्यान रखें कि किनारों को पकड़कर बास्केट जैसा शेप दें।
- अब इन बास्केट्स को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें और इन्हें निकालकर एक पेपर टॉवल पर रख लें।
- अब चाट बनाने के लिए एक बर्तन में उबले आलू, काबुली चने, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल लें। इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बास्केट भर लें। इसके ऊपर से दही, चटनी और बारीक कटी हरी धनिया डालकर सजाएं। अंत में बारीक फीकी सेव डालकर इसे सर्व करें।
यह भी पढ़ें: वर्किंग वुमन के लिए हेल्दी ऑप्शन हैं ये 4 ईजी ब्रेकफास्ट रेसिपीज, झटपट बनाकर रोज सुबह करें समय की बचत