Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश का जायका: सिर्फ पोहा ही नहीं, इन 9 शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद भी है बेहद लाजवाब

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

    अगर आप मध्य प्रदेश जा रहे हैं, तो वहां की कुछ खास डिशेज आपको जरूर चखनी चाहिए। इन डिशेज को चखे बिना आपका सफर अधूरा है। इन डिशेज का स्वाद बेहद लाजवाब हो ...और पढ़ें

    इन डिशेज को चखे बिना अधूरी है मध्य प्रदेश की यात्रा (AI Generated Image)

    इन डिशेज को चखे बिना अधूरी है मध्य प्रदेश की यात्रा (AI Generated Image)

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश का खान-पान काफी लजीज है

    2. इंदौर का पोहा देश भर में मशहूर है

    3. यहां के 9 शाकाहारी व्यंजन आपको जरूर चखने चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का दिल कहा जाने वाला 'मध्य प्रदेश' न केवल अपनी ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का खान-पान भी बेहद लाजवाब है। अगर आप मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं, तो यहां की हर गली में आपको खुशबूदार मसालों और पारंपरिक स्वादों का संगम मिलेगा। 

    इसलिए मध्य प्रदेश घूमने जाएं, तो यहां के 9 शाकाहारी व्यंजन  जरूर चखने चाहिए। खान-पान का ऐसा लाजवाब स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा। 

    पोहा 

    Poha

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर की सुबह 'पोहा' के बिना अधूरी है। यहां का पोहा देश के अन्य हिस्सों से अलग होता है। इसे भाप में पकाया जाता है और ऊपर से जीरावन मसाला, बारीक कटा प्याज, अनार के दाने और 'इंदौरी सेव' डाली जाती है। यह हल्का और एनर्जी देने वाला नाश्ता है।

    जलेबी-रबड़ी 

    Jalebi Rabdi

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पोहा का नाम आए और जलेबी का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। कुरकुरी, रसभरी जलेबियों को जब गाढ़ी और मलाईदार रबड़ी के साथ परोसा जाता है, तो यह स्वाद का एक अनोखा अनुभव देता है। मालवा क्षेत्र में यह कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा मशहूर है।

    कचौड़ी 

    Kachori

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मध्य प्रदेश की कचौड़ी अपने तीखेपन और खास भरावन के लिए जानी जाती है। चाहे वो दाल की कचौड़ी हो या मटर की, इसे अक्सर तीखी और मीठी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है। जबलपुर और भोपाल के रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली कचौड़ी का स्वाद ही कुछ और है।

    खबरें और भी

    पत्रा 

    Patra

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अरबी के पत्तों से बना यह व्यंजन स्वाद और सेहत का अनोखा मिश्रण है। पत्तों पर बेसन का पेस्ट लगाकर, उन्हें रोल कर, भाप में पकाया जाता है और फिर राई-तिल का तड़का लगाया जाता है। यह खट्टा-मीठा और थोड़ा तीखा स्वाद देता है।

    भुट्टे की कीस 

    Bhute ki kees

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इंदौर का मशहूर 'भुट्टे की कीस' कॉर्न से बना एक अनोखा व्यंजन है। इसमें ताजे भुट्टे को कद्दूकस करके दूध, मसालों और नारियल के साथ पकाया जाता है। यह स्वाद में थोड़ा मलाईदार और मसालेदार होता है, जिसे अक्सर मानसून के दौरान खूब पसंद किया जाता है।

    दाल बाफला

    Dal Bafla

    (Picture Courtesy: Instagram)

    राजस्थान की दाल-बाटी से मिलता-जुलता होने के बावजूद, 'दाल बाफला' अपनी एक अलग पहचान रखता है। बाफले के आटे की लोई को पहले पानी में उबाला जाता है और फिर घी में सेंका जाता है। इसे अरहर की दाल, देसी घी और 'लहसुन की चटनी' के साथ परोसा जाता है।

    चना भटूरे 

    Chana Bhature

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मध्य प्रदेश के कई शहरों में चना भटूरे का अपना ही स्टाइल है। यहां के छोले मसालों में खूब रचे-बसे होते हैं और भटूरे फूले हुए और नरम होते हैं। इसे अक्सर नाश्ते या दोपहर के खाने के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है।

    दही बड़ा 

    Dahi Vada

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मध्य प्रदेश, खासतौर से इंदौर के सराफा बाजार का दही बड़ा दुनिया भर में मशहूर है। यहां बड़े को दही में भिगोकर उस पर खास मसाले इस तरह छिड़के जाते हैं। यहां का दही बड़ा बेहद मुलायम और चटपटा होता है।

    मावा बाटी

    Mawa Bati

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो मावा बाटी आपको स्वर्ग जैसा अनुभव कराएगी। यह देखने में बड़े गुलाब जामुन जैसी लगती है, लेकिन इसके अंदर सूखे मेवे और मावा भरा होता है। इसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है और यह किसी भी शाही दावत की जान होती है।