विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी जैसी पतली हो गई है सब्जी की ग्रेवी? बिना क्रीम इन आसान हैक्स से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी

Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:27 PM (IST)

सब्जी की ग्रेवी अगर ज्यादा पतली हो जाए तो वह केवल देखने में खराब नहीं लगती, उसका स्वाद भी उतना बिगड़ जाता है।

बिना क्रीम के ग्रेवी गाढ़ी करने के हैक्स (Image Source: AI Generated)

बिना क्रीम के ग्रेवी गाढ़ी करने के हैक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप कल्पना कीजिए कि आपके सामने एक ऐसी सब्जी रखी है जिसकी ग्रेवी एकदम पानी जैसी है, क्या आपका उसे खाने का मन करेगा? हम सभी इसका जवाब जानते हैं लेकिन अगर ग्रेवी गलती से इतनी पतली हो गई तो उसे जबरदस्ती खाने की जरूरत नहीं। ऐसे कई हैक्स हैं जिनकी मदद से उसे गाढ़ा किया जा सकता है। सबसे खास बात कि इसके लिए आपको बाजार से क्रीम खरीदने की भी जरूरत नहीं। 

बिना क्रीम के ग्रेवी गाढ़ी करने के हैक्स

ग्रेवी को बिना क्रीम के गाढ़ा करने के लिए यहां बताए हैक्स फॉलो किए जा सकते हैं: 

कॉर्नफ्लोर या बेसन 

यह सबसे आसान हैक है, इसके लिए एक चम्मच कॉर्नफ्लोर या बेसन जो भी घर में हो, उसे पानी में घोलकर पतला सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को सब्जी में डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं। कम से कम 5-6 मिनट के बाद सब्जी देखें, आप पाएंगे कि ग्रेवी पहले गाढ़ी हो गई है। 

मूंगफली 

एक मुट्ठी मूंगफली में थोड़ा सा पानी डालकर पहले उसे दरदरा पीसें और उसके बाद स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बनी बनाई सब्जी में डालकर मिक्स कर दें। इसे कम से कम थोड़ी देर गैस पर रखें और देखें कि ग्रेवी गाढ़ी हुई है या नहीं। 

उबले आलू

2-3 छोटे आलू सबसे पहले उबाल लें। फिर उसे मैशर से मैश करके थोड़ा सा पयांनी डालें और  सब्जी में मिलाएं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि आलू दिखेगा तो ऐसा नहीं है। सब्जी कोई भी हो पिसा हुआ आलू उसमें आसानी से घुल जाता है। 

प्याज-टमाटर का पेस्ट 

प्याज टमाटर के बगैर कोई सब्जी मुश्किल ही बनती है। अगर इसके बावजूद ग्रेवी बहुत पतली बन गई है तो इसके लिए भी दोबारा प्याज और टमाटर यूज में लाएं। इस बार इन्हें बारीक काटने के बजाय मिक्सर में थोड़ा सा पनाई डालकर पीस लें। अब इस गाढ़े से पेस्ट को सब्जी में मिलाएं और जादू देखें। 

दही मिलाएं 

घर में क्रीम नहीं है तो इसकी जगह दही भी मिक्स किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में दही किचन का हिस्सा होता ही है। ध्यान रहे कि दही डालने से पहले उसे अच्छे से फेंट लेना है ताकि वह अलग से सब्जी में नजर न आने पाए।