Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर पर बनाएं मूंग दाल के खस्ता समोसे, कोई नहीं करेगा चाय के साथ Biscuit-Namkeen की डिमांड

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 07:04 PM (IST)

    मूंग दाल से बनने वाले मिनी समोसे (Moong Daal Samosa) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। खास बात है कि इन्हें एक बार बनाने के ...और पढ़ें

    मूंग दाल के क्रिस्पी समोसे बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: Freepik)
    मूंग दाल के क्रिस्पी समोसे बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना आम बात है! ये भारत का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड (Indian Snacks) है और इसकी लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बड़े हों या छोटे, सभी को समोसे खाना बेहद पसंद आता है। अगर बात आलू समोसे की करें, तो इसे तो आप अक्सर खाते रहते होंगे लेकिन आज हम आपको मूंग दाल से बनने वाले मिनी समोसे की एक खास रेसिपी (Moong Daal Samosa Recipe) शेयर करेंगे जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े शौक से खाएंगे। आइए जानें।

    मूंग दाल समोसा बनाने के लिए सामग्री

    • आटा- 2 कप
    • तेल- 2 टेबलस्पून
    • नमक- स्वादानुसार
    • पानी- जरूरत के मुताबिक
    • मूंग दाल- 1 कप (भिगोकर पीसी हुई)
    • प्याज- 1 बड़ा, बारीक कटा हुआ
    • हरी मिर्च- 2-3, बारीक कटी हुई
    • अदरक- 1 इंच, कद्दूकस किया हुआ
    • हींग- एक चुटकी
    • धनिया पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
    • हल्दी पाउडर- 1/4 टेबलस्पून
    • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
    • गरम मसाला- 1/4 टेबलस्पून
    • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
    • तेल- तलने के लिए

    यह भी पढ़ें- भारत में कैसे और कहां से आया समोसा, दिलचस्प है हर गली-नुक्कड़ पर बिकने वाले इस व्यंजन का इतिहास

    मूंग दाल समोसा बनाने की विधि

    • एक बड़े बर्तन में आटा, तेल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
    • अब आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
    • इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें।
    • इस तेल में हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब इसमें पीसी हुई मूंग दाल, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
    • इसके बाद सामोसे बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
    • हर लोई को बेलन से गोल करके त्रिकोण का आकार दें।
    • त्रिकोण के बीच में मूंग दाल का मिश्रण भरकर किनारों को मोड़कर सील कर दें।
    • फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और समोसों को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
    • बस फिर गरमागरम मूंग दाल के समोसों को हरी या लाल चटनी के साथ परोसें।

    यह भी पढ़ें- शाम होते ही सताती है हल्की-फुल्की भूख, तो झटपट बनाएं 5 टेस्टी स्नैक्स; हर कोई हो जाएगा खुश