Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं अपने हाथों से बने स्वादिष्ट मलाई लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 04:28 PM (GMT+05:30)

    हर त्योहार की तरह रक्षाबंधन पर भी मिठाइयों का खूब बोलबाला रहता है। ऐसे में जाहिर तौर पर बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट के मामले भी देखने को ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्पेशल मलाई लड्डू (Image Source: Freepik)
    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्पेशल मलाई लड्डू (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. राखी का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जा रहा है।
    2. मिठाइयों के बिना इस त्योहार की रौनक फीकी ही रहती है।
    3. रक्षाबंधन पर आप भाई को अपने हाथों से बनी मिठाई खिला सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में, अगर आप अपने भाई को मीठे में कुछ अपने हाथों से बनाकर खिलाना चाहती हैं, तो मलाई लड्डू एक परफेक्ट ऑप्शन है जिन्हें आप यहां बताई रेसिपी से आसानी से तैयार कर सकती हैं। यकीन मानिए एक बार कोई इन लजीज लड्डू का स्वाद चखेगा, तो आपकी तारीफ में चंद लाइने कहने से खुद को रोक नहीं पाएगा। आइए जानें, रिश्ते में मिठास घोलने वाले और कई दिनों तक आसानी से स्टोर होने वाले टेस्टी मलाई लड्डू बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी।

    मलाई लड्डू बनाने के लिए सामग्री

    • दूध- 2 लीटर
    • नींबू रस- 2 चम्मच
    • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
    • मिल्क पाउडर- 3/4 कप
    • कंडेन्स्ड मिल्क- 3/4 कप
    • देसी घी- 1 चम्मच
    • चीनी- स्वादानुसार
    • मलाई- 1/4 कप

    यह भी पढ़ें- राखी के त्योहार में खटास घोल सकती है बाजार की मिलावटी मिठाई, बचने के लिए घर पर ही बनाएं कुछ टेस्टी मिठाइयां

    मलाई लड्डू बनाने की विधि

    • रक्षाबंधन के लिए स्पेशल मलाई लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप दूध निकालकर अलग रख दें।
    • इसके बाद बाकी बचे दूध में नींबू का रस डालें और इसका पनीर निकालकर अलग रख लें।
    • फिर आप इस पनीर को एक मलमल के कपड़े में डालकर अलग रख दें।
    • अब एक बर्तन में दूध, क्रीम और देसी घी डालें और गाढ़ा होने तक चलाते हुए कम आंच पर पकाएं।
    • इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर, पनीर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए मिलाएं।
    • फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
    • इसके बाद तैयार मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
    • फिर इस मिक्चर के गोल-गोल लड्डू बना लें।
    • बस तैयार हैं आपके स्वादिष्ट मलाई लड्डू।

    यह भी पढ़ें- घर आए भाई के लिए बनाएं 'कोको ऑरेंज बाइट', मार्केट की मिठाइयां भी हो जाएंगी फेल